CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल तो Ranvir Shorey को मिली धमकी? मुंबई पुलिस से की शिकायत
CJP: रणवीर शौरी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की. एक्टर ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस से भी मदद मांगी है.. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा में आ गया है..
Follow Us:
Ranvir Shorey: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं. CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखने के बाद एक्टर को धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है. रणवीर शौरी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की. एक्टर ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस से भी मदद मांगी है.. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा में आ गया है..
ईमेल में दी गई हमला करने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर शौरी को राज परिहार नाम का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति की ओर से ईमेल भेजा गया. इन ईमेल में एक्टर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इतना ही नहीं, भेजने वाले ने दावा किया कि वह रणवीर शौरी की लोकेशन और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा ह. ईमेल में सही समय आने पर उन पर हमला करने की धमकी भी दी गई थी.
इस तरह के संदेश मिलने के बाद रणवीर शौरी ने मामले को गंभीरता से लिया और सोशल मीडिया के जरिए पुलिस का ध्यान इस ओर खींचा. उन्होंने बताया कि उन्हें दो अलग-अलग ईमेल अकाउंट से धमकियां मिली हैं. एक्टर ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग करते हुए मामले की जांच करने की अपील की, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ जरूरी कदम उठाए जा सकें.
Official complaint has been filed. Now it’s over to @MumbaiPolice. Thanks to everyone who has shown concern. 🙏🏽
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) October 13, 2026Advertisement
मुंबई पुलिस ने तुरंत दिया जवाब
रणवीर शौरी की पोस्ट सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने एक्टर से कहा कि वह निजी संदेश यानी डीएम के जरिए अपनी संपर्क जानकारी साझा करें, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके. रणवीर ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही, उन्होंने इस मामले में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है. अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.
CJP के विरोध प्रदर्शन पर क्या थी रणवीर शौरी की राय?
दरअसल, रणवीर शौरी को ये धमकियां CJP के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करने के बाद मिलीं. एक्टर ने एक्स पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि राजनीतिक दलों को अपनी मांगें रखने के लिए सड़कों पर उतरकर आम लोगों को परेशान करने के बजाय संसद, चुनाव और अदालतों जैसे लोकतांत्रिक रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए.
उनका कहना था कि अगर किसी को लगता है कि संसद या चुनाव के जरिए अपनी बात रखना संभव नहीं है, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है. रणवीर के मुताबिक, सड़कों को रोकने से आम लोगों को परेशानी होती है और कानून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों पर भी दबाव बढ़ता है. उनके अनुसार, इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
फिलहाल, इस पूरे मामले में रणवीर शौरी ने पुलिस से मदद मांगी है. किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन असहमति के जवाब में धमकी देना एक गंभीर मामला है. अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर आगे क्या कदम उठाती है.
यह भी पढ़ें