जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही Yung DSA ने छीनी Kankia Mann की पॉवर, एक्ट्रेस का खौल उठा खून

बिग बॉस सीजन 20 के पहले कैप्टन Yung DSA बन गए हैं. और उन्होंने कैप्टन बनने से पहले ही कनिका मान को अपने निशाने पर ले लिया था. अब एक बार फिर दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही Yung DSA ने छीनी Kankia Mann की पॉवर, एक्ट्रेस का खौल उठा खून
Image Credits: jiohotstarreality/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 को शुरु हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और शो में लड़ाई-झगड़े शुरु हो गए हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी देखने को मिल रही है. हर कोई एक दूसरे से लड़ता नजर आ रहा है. 

कैप्टन बनते ही यंग ने कनिका पर साधा निशाना

बिग बॉस सीजन 20 के पहले कैप्टन Yung DSA बन गए हैं. और उन्होंने कैप्टन बनने से पहले ही कनिका मान को अपने निशाने पर ले लिया था. अब एक बार फिर दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कनिका पर भड़के यंग 

Advertisement

बिग बॉस के मेकर्स शो के नए एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है., जिसमें दिख रहा है कि Yung DSA वॉशरुम एरिया के बाहर खड़े होकर कनिका का नाम लेते हैं, वो पहले पूछते हैं, इस वाले वॉशरुम में कौन गया. इस मौके पर कनिका सब कुछ इग्नोर करती हैं. जिसके बाद यंग ईशा को बताते हैं कि कनिका इस वॉशरुम से निकलीं और मेल वॉशरुम में गईं.

यंग ने कनिका समेत घरवालों को दी चेतावनी

वहीं यंग ने बाहर आकर माही विज से भी बात करते हुए कहा कि मैंने बहुत जोर से कनिका जी कनिका जी कहा, लेकिन नहीं सुने. इस पर कनिका भी एटीट्यूड के साथ बोल देती हैं, नहीं सुना, इसके बाद दोनों के बीच बवाल काफी बढ़ जाता है. जिसके बाद यंग, कनिका को चेतावनी देते हुए बोलते हैं, “मेरा अपमान किया है और मेरा अपमान मतलब घर के नियमों का अपमान. सबको दंड मिलने वाला है.

कनिका ने यंग को दिया करारा जवाब 
 
यंग की ये बातें सुनकर कनिका का भी गुस्सा फूट पड़ता है, वो गुस्से में बोलती हैं, “बात सुनों मेरी कैप्टन ही बने हो यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हो. इसका मैं मजाक बताऊं, अगर बाथरुम जाउंगा तो तुमको बुलाउंगा मेरी हेल्प करने के लिए. मैं तुम्हारे लेवल पर नहीं आना चाहती हूं.”

Advertisement

यंग ने कनिका की छीनी लाइफलाइन 

बता दें कि यंग को कैप्टन बनने से पहले एक पावर मिली थी, जिसमें वो किसी एक कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन को खत्म कर सकता था. इस पावर का इस्तेमाल यंग ने कनिका के लिए किया और कनिका के जीवनदान को खत्म कर दिया,  जिसके बाद अब कनिका पर सीधा इवेक्शन की तलवार लटक गई है. 
    
इस हफ्ते कौन हुआ घर से बेहर होने के लिए नॉमिनेट
    
बता दें कि इस घर से बेघर होने के लिए चार लोगों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें कनिका, अरशिफा, उदिति सिंह और लव गिल का नाम शामिल हैं. इस हफ्ते इस चारों में से किसी एक का सफर खत्म हो जाएगा. 
        
यंग और कनिका के झगड़े पर क्या कहेंगे सलमान

यह भी पढ़ें

अब जिस तरह से यंग और कनिका के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिल रहा है, और दोनों जिस तरह से घर में लड़ रहे हैं, उस पर वीकेंड का वार सलमान खान किस तरह से रिएक्ट करते हैं, वाकेई में देखने वाली अब होगी. वैसे आप कनिका और यंग में से किसे सपोर्ट कर रहे हैं, हमे कमेंट करके जरुर बताएं

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें