जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है.  इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

आमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
Image Credits: Imran Khan/ Instagram/IANS
Advertisement


जिन्हें भारत में रहने से डर लगता है, अब उनके रिश्तेदार को भारत का छोड़ने का निर्देश दिया गया है, सालों पहले आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि किरण राव, जो की अब उनकी एक्स वाइफ़ हैं, उन्हें भारत में रहने से डर लगता है. इस बयान की खूब आलोचना हुई थी. जिसकी वजह से एक्टर औेर उनके परिवार की खूब आलोचना हुई थी. 

इमरान खान को भारत छोड़ने का निर्देश

अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुंबई पुलिस ने अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है. इमरान ने इस नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है.  यह कार्रवाई मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है. पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था. अब इमिग्रेशन एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है.

CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

Advertisement

दरअसल, 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में था. प्रदर्शनकारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे.

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया था 

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था. पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी. इस दौरान इमरान को पुलिस वाहन में ले जाते हुए वीडियो भी सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. हालांकि बाद में अभिनेता को रिहा कर दिया गया था.

Advertisement

एक्टर के ख़िलाफ़ FIR भी दर्ज की गई थी 

इसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामले में इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी. अब अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. पुलिस की यह कार्रवाई इमरान के भारतीय नागरिक नहीं होने और भारत में रहते हुए राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेने से जुड़ी है.

किरीट सोमैया ने भी इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सवाल उठाया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता है. सोमैया ने अभिनेता को भारत से बाहर भेजने की मांग भी की थी. उनके मुताबिक, इमरान विदेशी नागरिक हैं, और ऐसे में उनके प्रदर्शन में शामिल होने के मामले की जांच होनी चाहिए.

इमरान के पास अमेरिका की नागरिकता है

Advertisement

इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था. जन्म से ही उनके पास अमेरिका की नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है. वो कानूनी रूप से भारत के नागरिक नहीं हैं. भारत में रहने और काम करने के लिए वो ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं.भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश, रहने और गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 लागू है. इसके तहत सरकार विदेशी नागरिकों के भारत में रहने और उनकी गतिविधियों पर शर्तें लगा सकती है. अगर  कोई विदेशी नागरिक लागू नियमों या वीजा की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

इमरान खान के मामले में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का मुद्दा भी चर्चा में रहा है. बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है, लेकिन यह भारत की पूर्ण नागरिकता नहीं है.

नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे इमरान खान

यह भी पढ़ें

फिलहाल, इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने और उनके इसकी कॉपी रिसीव करने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि इमरान खान इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें