×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शुभम लोनकर निकला मास्टरमाइंड

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में आरोपियों को सीधे दिशा-निर्देश शुभम लोनकर से मिलते थे. लोनकर ने ही शूटर को यह निर्देश दिए कि स्कूटी को कहां से उठाना है और फायरिंग कहां करनी है.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शुभम लोनकर निकला मास्टरमाइंड
Advertisement

मुंबई में फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है. अब जांच में नए खुलासे सामने रहे हैं.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में नया खुलासा

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार चार में से दो आरोपियों ने पुणे से एक स्कूटी लेकर मुंबई पहुंचाई. इस स्कूटी को उन्होंने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के पास तय जगह पर छोड़ दिया, जहां शूटर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह स्कूटी घटना से करीब दस दिन पहले ही उनके पास लाकर दी गई थी. इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड सदस्य शुभम लोनकर है.

शुभम लोनकर mastermind

Advertisement

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में आरोपियों को सीधे दिशा-निर्देश शुभम लोनकर से मिलते थे. लोनकर ने ही शूटर को यह निर्देश दिए कि स्कूटी को कहां से उठाना है और फायरिंग कहां करनी है. स्कूटी पुणे के एक शख्स की थी. यह कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदित्य गायकी को 30,000 रुपए में बेच दी गई थी. इस सौदे के लिए केवल सादे कागज और सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आदित्य और दूसरे आरोपी समर्थ पोमाजी ने स्कूटी को मुंबई में निर्धारित जगह पर छोड़ दिया. इस पूरी योजना में स्कूटी खरीदने और छोड़ने वाले लोगों को यह पता नहीं था कि असली शूटर कौन है. 

क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह तरीका पिछले कई अपराधों में भी इस्तेमाल होता रहा है. इसमें छोटे-छोटे ग्रुप्स को एक बड़े अपराध के लिए काम पर लगाया जाता है. एक ग्रुप को दूसरे ग्रुप की जानकारी नहीं होती. ऐसे में पकड़े जाने की संभावना कम रहती है.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

इस साजिश में शामिल चार गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी, समर्थ पोमाजी, सिद्धार्थ दीपक और स्वप्निल बंडू हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन सभी आरोपियों का शुभम लोनकर से सीधे संपर्क था और उसने ही उन्हें निर्देश दिए. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि पांचवें संदिग्ध से भी पूछताछ जारी है. पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है.

 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें