टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में खुलासा हुआ है कि टीवी पर संदिग्धों के चेहरे दिखते ही एक शूटर को वहां से भागने का मैसेज मिला था. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों तक कार्रवाई की जानकारी कौन पहुंचा रहा था.
-
क्राइम24 Oct, 202608:44 AMकौन दे रहा था शूटरों को इनपुट? टीवी पर चेहरे दिखते ही आया भागने का मैसेज, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
-
मनोरंजन22 Oct, 202604:43 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी अंकित
पुलिस के मुताबिक, हथियार पहुंचाने के बाद दोनों महिलाओं के मुंबई में कुछ जगहों पर घूमने की जानकारी सामने आई है. अब क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल आरोपियों के मोबाइल फोन से डेटा रिकवर करने में जुटी है.
-
मनोरंजन21 Oct, 202607:48 AMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में खुलासा, सलमान खान को भी निशाना बनाने की थी तैयारी; पुलिस को देख बदला इरादा
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने सलमान खान के घर की भी रेकी की थी, लेकिन वहां पुलिस की तैनाती देखकर लौट गए. हालांकि, इस खुलासे पर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202612:30 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक, तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने
इस मामले में फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस बाइक को 25 हजार रुपए में खरीदा था. मुंबई पुलिस ने बाइक के मालिक से पूछताछ की है और इसके पिछले मालिकों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202609:33 AMटाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश
सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले से करीब दो सप्ताह पहले आरोपी मुंबई पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काम सौंपा था.आरोपी लगातार टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.उन्होंने एक्टर के घर और जिम की रेकी की थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मौजूद पापाराजी वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए भी टाइगर के नियमित कार्यक्रम और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही थी.
-
Advertisement
-
मनोरंजन19 Oct, 202611:56 AMकोटा से अरेस्ट टाइगर श्रॉफ के हमलवार, रात को ही ट्रेन पकड़कर मुंबई से हो गए थे फरार, पुलिस ने कैसे जाल बिछाकर दबोचा?
बताया जा रहा है तीनों आरोपी मुंबई से ट्रेन पकड़कर कोटा पहुंचे थे. उन्हें कोटा की रेलवे कॉलोनी से अरेस्ट किया गया है.
-
न्यूज19 Oct, 202611:50 AM'किसी को नहीं छोड़ेंगे...', टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को CM फडणवीस की दो टूक, कहा-हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को तगड़ा चेताया है. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को नहीं बख्शा जाएगा. वहीं पुलिस ने भी इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है.
-
न्यूज19 Oct, 202610:52 AMटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद हाल जानने पहुंचीं दिशा पाटनी...हमलावरों का पता चला हुलिया, पहले की गई थी रेकी
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद हाल जानने श्रॉफ के घर पहुंचीं अभिनेत्री दिशा पाटनी. उन्हें स्लीवलेस टॉप और हल्के नीले रंग की ढीली जींस में स्पॉट किया गया. इसी बीच पुलिस को हमलावरों का हुलिया पता चल गया है.
-
राज्य19 Oct, 202608:38 AMहाथ और सीने पर पट्टी, घायल टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, एकनाथ शिंदे ने मुलाकात के बाद क्या बताया?
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.
-
खेल17 Oct, 202602:02 PM3 IPL ट्रॉफी, भावुक विदाई, मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले महेला जयवर्धने ने छोड़ा हेड कोच का पद
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुंबई इंडियंस से विदाई के बाद भावुक हुए महेला जयवर्धने.
-
मनोरंजन16 Oct, 202611:57 AM‘BJP नेताओं को है मुस्लिम फोबिया’, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर बौखलाया विपक्ष, मोदी सरकार पर साधा निशाना
AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा बीजेपी नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको 'खान' दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है.
-
मनोरंजन15 Oct, 202607:02 PM28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देंगे इमरान खान, बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. अब एक्टर इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी.
-
मनोरंजन15 Oct, 202611:25 AMआमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.