जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हाथ और सीने पर पट्टी, घायल टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, एकनाथ शिंदे ने मुलाकात के बाद क्या बताया?

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

हाथ और सीने पर पट्टी, घायल टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, एकनाथ शिंदे ने मुलाकात के बाद क्या बताया?
Image Source: IANS
Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है. टाइगर इस हमले में घायल हो गए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि वे सुरक्षित हैं. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस सहित दो लोग भी घायल हुए हैं. इस घटना पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात की. जिसकी तस्वीर सामने आई है. इसमें देखा जा सकता है कि  उनकी बांह पर बैंडेज लगी है और सीने पर बीच में भी पट्टी लगी हुई है.

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे

फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. सामने आई तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ, एकनाथ शिंदे के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनकी छाती पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि बाएं हाथ पर भी चोट के कारण पट्टी लगी हुई नजर आ रही है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर है. वीडियो देखने पर पता चला कि करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया. भगवान की कृपा से टाइगर श्रॉफ बच गए, जो कि बहुत बड़ी राहत की बात है. हालांकि, इस तरह की हरकत की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार से बात की है. उनके ड्राइवर के दाहिने हाथ में चोट आई है. टाइगर का परिवार, खासकर उनकी मां इस घटना को लेकर बहुत चिंतित हैं और सोच रहे हैं कि आखिर किसी ने उन पर हमला क्यों किया, जबकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है.'

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की जिम्मेदारी लेने की खबर पर क्या बोले शिंदे?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लिए जाने की खबर सामने आई है. इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'चाहे इसमें कोई भी गैंग शामिल हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह मुंबई है. वे यहां फिर से गैंगवार को जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और सरकार उनकी मनमानी या उनकी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी. मुख्यमंत्री और हम सभी ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. मेरी सभी सेलिब्रिटीज से अपील है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई कॉल आती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें.'

यह भी पढ़े: बाल-बाल बचे एक्टर टाइगर श्रॉफ, मुंबई में अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

Advertisement

हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैंने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की है.  मुंबई पुलिस कमिश्नर ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं. गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा.'

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें मुंबई में हुई गोलीबारी के दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया. राज्य भर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं और हालात ऐसे हैं कि अपराधियों को अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है. गनीमत रही कि इस घटना में अभिनेता को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन पता चला है कि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं. दिन-दहाड़े, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अपराधी तलवारें लहरा रहे हैं और गोलियां चला रहे हैं. महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. नतीजतन, आम नागरिक डर के साये में जी रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. मैं गृह मंत्री से आग्रह करती हूं कि वे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुरंत समीक्षा करें और जनता को आश्वस्त करने के लिए उचित कदम उठाएं.'

AICWA ने भी जताई चिंता

'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है. एसोसिएशन ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज टाइगर श्रॉफ हैं. अगला कौन होगा? जब मुंबई के बीचों-बीच एक सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं है, तो एक आम मुंबईकर खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है?'

बता दें कि यह घटना रविवार शाम को हुई, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती है. वहीं, फायरिंग मामले में घायल एक अन्य व्यक्ति उमेश चव्हाण को कूपर अस्पताल से केईएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अधिकारियों ने उन्हें केईएम अस्पताल भेज दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें