जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुनीता आहूजा के बयान पर भड़कीं कोमल रानी स्वर्णकार, बोलीं- जो घर पहले से टूटा हो, उसे कोई नहीं तोड़ सकता...

कोमल ने सुनीता को यह भी चेतावनी दी कि वह अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें. पोस्ट के आखिर में कोमल ने लिखा, "भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए."

सुनीता आहूजा के बयान पर भड़कीं कोमल रानी स्वर्णकार, बोलीं- जो घर पहले से टूटा हो, उसे कोई नहीं तोड़ सकता...
Image Credit: IANS
Advertisement

अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार पिछले काफी समय से अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अभिनेत्री ने शनिवार को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी. 

सुनीता आहूजा विवाद पर कोमल रानी स्वर्णकार का पलटवार

कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा, "जो औरत अपने ही पति को वर्षों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं. जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसमें कोई घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता. हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि सिर्फ इसलिए कौए के पीछे भागने लगें क्योंकि किसी ने कह दिया कि कौआ कान ले गया."

‘मेरी बुराई करके मिली शोहरत’, सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने कसा तंज

कोमल ने कहा कि इतने पर्सनल मुद्दे को पब्लिक में क्यों लाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक महिला किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां वह ठीक करने की बजाय वह इसे पब्लिक में दिखाने में मजा ले रही है. क्या यह सच में दर्द है या फिर यह एक सोची-समझी साजिश है?"

Advertisement

सुनीता आहूजा को दी नाम का इस्तेमाल न करने की चेतावनी

उन्होंने लिखा, "एक आदमी को लगातार मेंटली परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, पूरी तरह से अकेला करना और मौत के मुंह तक पहुंचाना कहां तक सही है. मुझे नहीं लगता है कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है. क्या ऐसी औरतें दिमागी तौर पर बीमार होती हैं या वे बस अपने भले के लिए बहुत चालाक होती हैं, उन्हें पूरी तरह पता होता है कि जो काम वे दरवाजे के पीछे नहीं कर सकतीं, वे पब्लिक में जाकर और लोगों की हमदर्दी पाकर कर सकती हैं."

Advertisement

"भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए."

कोमल ने सुनीता को यह भी चेतावनी दी कि वह अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें. पोस्ट के आखिर में कोमल ने लिखा, "भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए."

तलाक नहीं लेंगी सुनीता! गोविंदा के खिलाफ दायर अर्जी वापस लेने कोर्ट पहुंची पत्नी

कोमल रानी स्वर्णकार का यह पोस्ट सुनीता आहूजा के हाल ही दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाने के बाद आया है.

यह भी पढ़ें

दरअसल, सुनीता आहूजा शुक्रवार को कोलकाता के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "जितने भी जेन जी बच्चे, औरतें, मुझे सपोर्ट कीजिए. जो मेरे साथ हो रहा है, वह अच्छा नहीं हो रहा है. मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें