PM मोदी का अपमान करना राहुल गांधी को पड़ा भारी, मनोज मुंतशिर से नहीं हुआ बर्दाश्त, सिखा दिया सबक
राहुल गांधी की इस हरकत पर बॉलीवुड के जाने माने गीतगार मनोज मुंतशीर का गुस्सा फूट पड़ रहा है. इस इवेंट का क्लिप देखकर मनोज ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. मनोज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं और मोदी विरोधियों को लताड़ भी लगा चुके हैं. अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कॉमेडी को लेकर राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है.
Follow Us:
कांग्रेस के शहजादे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान बाजी करने से बाज नहीं आते हैं, मोदी विरोध में वो हर बार इस कदर नीचे स्तर पर चले जाते हैं, जिसकी वजह से वो आलोचनाओं का शिकार हो जाते हैं.
राहुल गांधी ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक
हाल ही में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में एक कॉमेडियन के साथ राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया उसे देख कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
पीएम मोदी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने से लेकर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की तरफ से एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी ऑफर किए जाने वाली घटना तक का इस इवेंट में मजाक बनाया गया. वायरल हो रही वीडियो में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने राहुल गांधी के समाने पीएम मोदी का मजाक उडा़ते हुए कहा कि मां को कुर्सी दो. इस दौरान राहुल हंसते नजर आए और उन्होंने कॉमेडियन को गले भी लगाया.
मनोज मुंतशिर ने राहुल गांधी पर कसा तंज
अब राहुल गांधी की इस हरकत पर बॉलीवुड के जाने माने गीतगार मनोज मुंतशीर का गुस्सा फूट पड़ रहा है. इस इवेंट का क्लिप देखकर मनोज ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. मनोज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं और मोदी विरोधियों को लताड़ भी लगा चुके हैं. अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कॉमेडी को लेकर राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है.
‘हाज़िरजवाबी की तलाश में बस बदतमीज़ी दिखी’
मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर कॉमेडिन पुलिकत मणि और राहुल गांधी की फोटो शेयर कर तंज कसते हुए लिखा, “मैंने दो कॉमेडियन का एक वीडियो देखा; हँसी की तलाश में बस मज़ाक-मस्ती और बेवकूफ़ी दिखी, व्यंग्य की तलाश में बस भावनाओं का खालीपन नज़र आया, और हाज़िरजवाबी की तलाश में बस बदतमीज़ी दिखी.अगर किसी बुज़ुर्ग महिला को कुर्सी और सम्मान देना मज़ाक का विषय है, तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी एक मज़ाक की तरह जीऊँ और एक दिन इस बेरहम दुनिया से एक मज़ाक बनकर ही विदा लूँ.”
‘गरिमा से नीचे गिरना नैतिक पतन है’
मनोज मुंतशिर ने आगे लिखा, “विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन गरिमा से नीचे गिरना नैतिक पतन है. ईश्वर मुझे कभी वह दिन न दिखाए जब मैं अपने महान भारतवर्ष में किसी 'जोकर-राजा' को देखूँ. मेरे बच्चों, 'जेन ज़ी' के चिराग़ों, हँसने के लिए बीरबल के चुटकुले पढ़ो, पंचतंत्र की कहानियाँ पढ़ो, तेनालीराम के किस्से पढ़ो; लेकिन ऐसे भावनाहीन जोकरों को अपनी मोबाइल स्क्रीन पर जगह देकर अपने माता-पिता की परवरिश को शर्मिंदा मत करो. तरक्की करते रहो!”
मैंने दो कॉमेडियन्स का वीडियो देखा, हँसी ढूँढ़ता रहा, मसखरी दिखाई दी,
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) September 21, 2026
सटायर ढूँढता रहा, संवेदन-शून्यता दिखायी दी.
परिहास ढूँढता रहा, बदतमीज़ी दिखाई दी.
एक वृद्ध महिला को कुर्सी और आदर देना अगर मज़ाक़ का विषय है, तो ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मैं आजीवन मज़ाक़ बन के जीता… pic.twitter.com/x0jcaamRTY
जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें
19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर आए थे. तब मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि भी पहुंचे थे. उन्होंने पीएम मोदी की मिमिक्री की थी. उन्होंने पीएम द्वारा विदेशी प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के वेलकम करने और उन्हें गले लगाने का मजाक उड़ाया था. वहीं पीएम ने अपनी एक जनसभा में खड़ी हुई एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने के लिए कहा था तो पुलकित ने इस घटना का भी मजाक बनाया. राहुल ये सब देखते रहे और कॉमेडियन के साथ जोर-जोर से हंसते हुए पुलकित को बार-बार हग करते रहे.