जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, पिता को एंबुलेंस से लेकर घर पहुंचे बॉबी देओल, घर पर ही होगा आगे का इलाज

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है. बताया जा रहा है की उनके बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस से उन्हें लेकर अस्पताल से निकले थें. एक्टर का आगे का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा.

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, पिता को एंबुलेंस से लेकर घर पहुंचे बॉबी देओल, घर पर ही होगा आगे का इलाज
Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और अब इलाज के बाद उन्हें बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है. 89 साल के एक्टर की हालत बहुत गंभीर बताई गई थी, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर उनके चाहने वालों के लिए राहत देने वाली है. 

 पिता को एंबुलेंस से लेकर घर पहुंचे बॉबी देओल

ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उन्हें छुट्टी देने के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है. कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है. बताया जा रहा है की उनके बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस से उन्हें लेकर अस्पताल से निकले थें. एक्टर का आगे का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा. 

डॉक्टर प्रतीत समदानी ने क्या कहा?

Advertisement

एक्टर धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में से कहा कि," उनका इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज की प्रकिया यानी उनका इलाज वो घर पर भी जारी रहेगा." 

देओल परिवार ने जताई थी नाराजगी

धर्मेंद्र को खराब तबीयत के चलते 10 नवंबर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं. धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत इन खबरों का खंडन किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की. ये पूरा समय ही देओल परिवार और बॉलीवुड के लिए मुश्किलों से भरा था.  सोशल मीडिया पर बड़े बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे. 

फैंस की दुआ का दिखा असर घर लौटे धर्मेंद्र

Advertisement

अब फैंस की दुआ से बुधवार को एक्टर वापस अपने घर वापस जा चुके हैं. इससे पहले, 11 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और अच्छे से रिकवर भी कर रहे हैं. उन्होंने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की कामना करने को कहा और साथ ही उनकी निधन की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथ भी लिया. 

‘यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है’

हेमा मालिनी ने ऐसी खबरों को अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें.”

मीडिया पर भड़कीं थी ईशा देओल 

Advertisement

ईशा देओल ने भी निधन की खबरों को फैलाने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा था कि "मीडिया हद से ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है. मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें. पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. ईशा देओल"

फिल्म 'इक्कीस' में नज़र आएंगे धर्मेंद्र 

धर्मेंद्र अब मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'इक्कीस' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. धर्मेंद्र न केवल फिल्मों बल्कि अपने सादगी भरे व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें