Bigg Boss 20: आम्रपाली-माही पर भड़कीं अरिश्फा, बोलीं- 'बदतमीज हैं दोनों, घर के संस्कार...
अर्शिफा खान यहीं नहीं रुकतीं. वह माही विज और आम्रपाली दुबे के बिहेवियर को लेकर ‘घर के संस्कार’ की बात भी करती नजर आती हैं. उनका इशारा इस बात की तरफ है कि घर में किसी से किस तरह बात करनी चाहिए.
Follow Us:
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' शुरु हो गया है. शो के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा, जहां अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे से कहती नजर आएंगी कि उनका दिमाग उनसे ज्यादा तेज है.
आम्रपाली दुबे-अर्शिफा खान के बीच हुआ झगड़ा
हाल ही में जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया, जिसमें घर के सभी सदस्य लिविंग एरिया में बैठे हैं. वीडियो में अरिश्फा आम्रपाली से कहती दिख रही हैं कि उन्हें बच्चा न समझा जाए, क्योंकि उनका दिमाग ज्यादा तेज है.अरिश्फा खान की बात सुनने के बाद आम्रपाली दुबे गुस्से में उनका मजाक उडाते हुए कहती हैं, "रील कट रही है."
देखते ही देखते बहस तेज होने लगती है, दोनों कंटेस्टेंट आमने-सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर लगता है कि हाथापाई हो जाएगी. इसके बाद अरिश्फा आम्रपाली को 'दोगला' कह देती हैं. इस पर भड़की हुई आम्रपाली जवाब देती हैं कि अगर मैं 'दोगली' हूं तो तुम 'बच्ची' हो.
अर्शिफा ने माही और आम्रपाली को बताया बदतमीज
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अर्शिफा खान माही विज और आम्रपाली दुबे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखाई देती हैं. वह दोनों के बिहेवियर को लेकर सवाल उठाती हैं और उन्हें बदतमीज कहती हैं. अर्शिफा का कहना है कि घर में जिस तरह से कुछ लोग दूसरों से बात कर रहे हैं, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. खासकर माही और आम्रपाली के व्यवहार को लेकर उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा है.
'यह हर किसी के संस्कारों पर निर्भर करता है'
अर्शिफा खान यहीं नहीं रुकतीं. वह माही विज और आम्रपाली दुबे के बिहेवियर को लेकर ‘घर के संस्कार’ की बात भी करती नजर आती हैं. उनका इशारा इस बात की तरफ है कि घर में किसी से किस तरह बात करनी चाहिए, यह हर किसी के संस्कारों पर निर्भर करता है. शो के शुरुआती दिनों में ही इस तरह की बातें सामने आना बताता है कि कंटेस्टेंट्स के बीच बॉन्डिंग बनने से पहले ही ग्रुप्स और पर्सनैलिटी क्लैश की शुरुआत हो गई है.
सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं दोनों
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेसस में शुमार हैं. साथ ही, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है, जबकि अरिश्फा खान टेलीविजन और हिंदी फिल्म का जाना-माना नाम है. साथ ही, सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता रखती हैं.
इस बार सबको दो लाइफलाइन मिलेंगी
बिग बॉस सीजन 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हो गया है, जिसे एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. इस बार शो की थीम 'तथास्तु' रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी.
इस बार शो में किस-किस ने की एंट्री
इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम 'सिविलाइजेशन' और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है. इस सीजन में लगभग 16 से 17 जाने-माने चेहरे और हस्तियां घर के अंदर गए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
झगड़े पर सलमान की क्या होगी प्रतिक्रिया
अपने पूरे सीजन में, बिग बॉस में कई होस्ट देखे गए हैं, जिनमें अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और फराह खान ने हल्ला बोल को लीड किया जबकि संजय दत्त ने सलमान खान के साथ पांचवें सीजन को को-होस्ट किया. सीजन 4 से, सलमान खान ने शो के मुख्य होस्ट के तौर पर कमान संभाली है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की आम्रपाली और अरिश्फा की लड़ाई पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करते हैं.