जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हनुमान अंश ने तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 51 साल से नहीं हिला पाया था कोई, नीम करोली बाबा का चमत्कार

बॉलीवुड में ऐसा कम ही फिल्मों के साथ देखा गया है, पहले दो हफ्ते में फिल्म कुछ ख़ास नहीं कमा पाई, लेकिन चौथे हफ्ते में कमाई ने धमाल ही मचा दिया है. फिल्म ने अब तक 54 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हनुमान अंश ने 51 सालों से सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म जय संतोषी मां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

हनुमान अंश ने तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 51 साल से नहीं हिला पाया था कोई, नीम करोली बाबा का चमत्कार
Image Credits: shobhinawsatyaa/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड में आपने भगवान राम, हनुमान, माता वैष्णोदेवी, और भगवान शिव समेत कई देवी देवताओं पर फिल्में बनती देखी होंगी, साउथ इंडस्ट्री में तो इसे लेकर काफी चलन रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी भक्ति से जुड़ी फिल्म थी, जिसने इतना प्रॉफिट किया कि अगले 51 सालों तक उस रिक़ॉर्ड को कोई छू नहीं पाया था.

हनुमान अंश ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड 

दरअसल साल 1975 में आई इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां. अब 51 सालों बाद इस फिल्म का रिक़ॉर्ड टूट गया है,जिस फिल्म ने इसका रिकॉर्ड तोड़ा है वो हनुमान अंश. 7 अगस्त को ये फिल्म रिलीज़ हुई है थी. पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे. रिलीज़ के दो हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में कुछ ख़ास बदलाव नहीं आया था. लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में मानो जैसे कोई चमत्कार ही हो गया. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ती जा रही है. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते के रविवार को 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म बनी हनुमान अंश 

Advertisement

बॉलीवुड में ऐसा कम ही फिल्मों के साथ देखा गया है, पहले दो हफ्ते में फिल्म कुछ ख़ास नहीं कमा पाई, लेकिन चौथे हफ्ते में कमाई ने धमाल ही मचा दिया है. फिल्म ने अब तक 54 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हनुमान अंश ने 51 सालों से सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म जय संतोषी मां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म हनुमान अंश 2435% के साथ देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म बन गई है. 

थिएटर के बाहर चप्पल उतारकर जाया करते थे दर्शक 

बात करें 1975 में आई जय मां संतोषी की तो इस फिल्म को सिर्फ 25 लाख के बजट में बनाया गया था, जब ये फिल्म थियेटर में रिलीज हुई थी, तो फिल्म देखने जाने वाली ऑडियंस थिएटर के बाहर चप्पल उतारकर जाया करती थी. वो दौर ऐसा था, जब थियेटर्स में महिलाओं की संख्या कम थी. लेकिन मां संतोषी की कहानी को देखने के लिए हॉल में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई. ये एक Devotional फिल्म थी, जिसने मेकर्स की चांदी कर दी थी. 

Advertisement

जय मां संतोषी ने कितना प्रॉफिट किया था?

फिल्म जय मां संतोषी ने उस दौर में 25 करोड़ की कमाई की थी. जबकि इसे सिर्फ 25 लाख के बजट से बनाया गया था. इस फिल्म ने 1650% का प्रॉफिट किया था. प्रॉफिट के मामले में ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्म शोले पर भी भारी पड़ी थी. फिल्म जय मां संतोषी 51 सालों तक सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म की थी. आज के टाइम के हिसाब से 25 लाख का बजट 8 से 12 करोड़ के बीच माना जाएगा और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 400 करोड़ होगा. 

फिल्म को प्रमोट करने के भी नहीं थे पैसे 

बात करें हनुमान अंश की तो ये फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है. मेकर्स के पास फिल्म को प्रोमोट करने के पैसे नहीं थे तो भंडारा कर के प्रमोशन किया. इतना ही नही इस फिल्म को कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म ख़रीद नहीं रहा था. हालांकि अब ये फिल्म धमाल मचा रही है. 

किसने निभाया नीम करोली बाबा का किरदार?

Advertisement

हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. दरअसल शोभिनव सत्या इस फिल्म पहले बतौर सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. लेकिन मेन एक्टर के अचानक बीमार पड़ने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने उनका 5 घंटे का स्क्रीन टेस्ट लिया और उन्हें ये लीड रोल मिल गया. 

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी हनुमान अंश?

यह भी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस तरह से ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर कहा जा रहा है कि ये हनुमान अंश, लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ पार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये देश की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इतना प्रॉफिट कमा पाई. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की थियेटर्स पर ये फिल्म कितने दिनों तक टिकी रहती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें