जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: ’बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी से बोले सलमान खान, शो से पहले दी तगड़ी वॉर्निंग!

एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है. प्रोमो में सलमान खान का अंदाज हमेशा की तरह काफी बेबाक और मजेदार दिखाई दे रहा है.

Bigg Boss 20: ’बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी से बोले सलमान खान, शो से पहले दी तगड़ी वॉर्निंग!
Image Credits: manojtiwari.mp/instagram
Advertisement

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों के बीच हलचल मचाने को तैयार है. शो के नए सीजन यानी 'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इसी बीच शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर और शो के होस्ट सलमान खान भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मजेदार अंदाज में नसीहत देते नजर आ रहे हैं.

 मनोज तिवारी ने  शो के प्रोमो का वीडियो किया शेयर

एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है. प्रोमो में सलमान खान का अंदाज हमेशा की तरह काफी बेबाक और मजेदार दिखाई दे रहा है.

‘इस बार मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं’

Advertisement

जैसे ही शो के स्टेज पर मनोज तिवारी गाना गाते हुए पहुंचते हैं तो सलमान कहते हैं, "कहीं ऐसा तो नहीं कि हमने तथास्तू बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं." इसके जवाब में मनोज तिवारी कहते हैं, "इस बार मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं."

सलमान ने रीति को किसे लेकर किया आगाह

इसके बाद गाना गाते हुए रीति भी स्टेज पर आती हैं. इस दौरान सलमान रीति से बातचीत करते हुए उन्हें बिग बॉस के घर में काम और खाने-पीने की चीजों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले तकरार को लेकर आगाह करते हैं.

सलमान की नसीहत पर क्या बोलीं रीति

Advertisement

इसी बातचीत के दौरान सलमान रीति को अंडों को लेकर भी मजेदार अंदाज में चेतावनी देते दिखाई देते हैं. वह कहते हैं कि घर में अंडों को लेकर कभी लड़ाई मत करना और फिर हंसते हुए कहते हैं कि बाप पर मत जाना. उनकी इस मजेदार नसीहत के बाद रीति सलमान की बात दोहराते हुए कहती हैं कि बाप पर मत जाना.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

Advertisement

रीति को शो में देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

रीति तिवारी की एंट्री को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा और राजनीति की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. ऐसे में उनकी बेटी का रियलिटी शो का हिस्सा बनना अपने आपमें चर्चा का विषय बन गया है. दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि रीति बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलती हैं. क्या वह शांत रहकर अपना गेम आगे बढ़ाएंगी या फिर घर के विवादों में खुलकर अपनी राय रखेंगी? यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा.

कब बीजेपी में शामिल हुईं थी रीति तिवारी

बता दें कि रीति तिवारी एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. रीति ने साल 2024 में भाजपा में शामिल होकर राजनीति में भी कदम रखा. वह 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और जूलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर भी हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की रीति शो क्या धमाल मचाती है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें