जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: गौहर खान ने लव गिल की हरकत पर उठाए सवाल, कहा-अच्छा बनने का दिखावा मत करो

गौहर खान ने लव गिल के इस बर्ताव पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या लव गिल का काजी के प्रति यह मददगार रवैया असली था या सिर्फ एक दिखावा फेक था. गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कहती हैं,अभी तक लगता था कि लव गिल अंदर से अच्छी लड़की है, लेकिन गलत संगत का असर भी बुरा ही होता है.

Bigg Boss 20: गौहर खान ने लव गिल की हरकत पर उठाए सवाल, कहा-अच्छा बनने का दिखावा मत करो
Image Credits: JioHotstar Reality/Instagram
Advertisement

'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर की तबीयत खराब होने के बाद लव गिल से खाना मांगने और उसके बाद हुए ड्रामे को लेकर सोशल मीडिया और घर के अंदर काफी चर्चा हो रही है. इस पूरे मामले पर बिग बॉस सीजन 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने भी रिएक्ट किया है. 

गौहर खान ने लव गिल की हरकत पर उठाए सवाल
 
गौहर खान ने  लव गिल के इस बर्ताव पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या लव गिल का काजी के प्रति यह मददगार रवैया असली था या सिर्फ एक दिखावा फेक था. गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहती हैं, "अभी तक लगता था कि लव गिल अंदर से अच्छी लड़की है, लेकिन गलत संगत का असर भी बुरा ही होता है. तबीयत खराब होने की वजह से काजी ने लव गिल से खाना मांगा, तो लव ने तब तो हां कर दिया कि लेकर आती हूं. फिर मुझे लगा कि वाह, लव कितनी अच्छी लड़की है. कितने अच्छे तरीके से वह गई.”

‘अच्छा बनने का दिखावा मत करो’

एक्ट्रेस ने लव गिल को लताड़ लगाते हुए आगे कहा, "अंदर जाते ही उसे अपने ग्रुप में लोगों से बोलने की क्या जरूरत थी कि काजी बोल रहा है कि मेरे लिए खाना लेकर आओ. मतलब एक सेकंड में आपने साफ कर दिया कि आप न तो अच्छे बन सकते हो और न ही उसका दिखावा कर सकते हो. जैसे लव गिल ने किचन में जाकर कहा कि काजी खाना मांग रहा है, तो स्काउट लव से बोलता है कि नहीं, तुम क्यों ले जाओगी, मैं ले जाता हूं.”

Advertisement

स्काउट पर भड़कीं गौहर 

गौहर खान ने  लव गिल के अलावा स्काउट की इस तरह की हरकत पर भी निराशा ज़ाहिर की. एक्ट्रेस ने कहा, "स्काउट काजी के पास गया और उसे कितनी बुरी तरह से उसने खाना दिया. कोई किसी को इस तरह से खाना कैसे दे सकता है? ऐसे तो किसी जानवर को भी कोई खाना नहीं देता और यहां एक बीमार आदमी को बुरी तरह से खाना देकर चला गया. उसने यह भी नहीं कहा कि यह लो, खाना आ गया, खा लो. बस देकर चला गया और मुझे सच में लगता है कि काजी को भी अजीब लग रहा होगा, लेकिन उसने बदले में धन्यवाद किया और सिर्फ अंगूठा दिखा दिया। यार, इंसानियत भी नहीं बची इसमें.”

गौहर ने सलमान से क्या गुज़ारिश की 

गौहर खान ने इस दौरान सलमान से भी गुज़ारिश की वो इस वीकेंड का वार में इन सभी बातों जिक्र जरूर करें. एक्ट्रेस ने कहा, "सलमान सर, प्लीज इस 'वीकेंड का वार' में स्काउट को समझाइए क्योंकि इस हफ्ते वो नेगेटिव लग रहा है. छोटी सी बात है कि जब एक टास्क चल रहा था, तो काजी सोफे पर बैठा हुआ था और उसके पीछे स्काउट बैठा हुआ था और काजी के कान के पास पैर लेकर बैठा था. ये एक सामान्य बात है कि आपको खुद में गलत लगेगा कि आप अपना पैर किसी के पास ऐसे नहीं रखेंगे और आम्रपाली जब उसी जगह पर बैठी, तो स्काउट ने अपना पैर हटा लिया था.

Advertisement

माही विज पर क्या बोल गईं गौहर खान

वहीं गौहर खान ने माही विज की तारीफ करते हुए कहा, "मैं सच में माही की तारीफ़ करना चाहूंगी, जिन्हें पता है कि पूरा घर उनके खिलाफ है और वो उसे बुरा कहने के कारण ढूंढ रहे हैं. माही जैसी भी है लेकिन उसका दिल साफ है. वो सिर्फ प्रतियोगिता के लिए किसी को नीचे गिराने नहीं आई है. उसे जो बोला जाता है, उसके बदले वह जवाब देती है. वह जैसी है, वैसी ही रहती है.”

यह भी पढ़ें

बताते चलें की शो को अपना पांचवा कप्तान मिल गया है. दरअसल लव गिल ने अपनी स्पेशल पॉवर का इस्तेमाल कर आसीफ खान को घर का नया कप्तान बना दिया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की लिव गिल और आसीफ की दोस्ती फिर से हो पाती है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें