जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में आपस में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 पर लटकी तलवार

'बिग बॉस -20' में 2एक्स रूम के इस ट्विस्ट के ठीक बाद नॉमिनेशन हुए ये चार कंटेस्टेंट, जिसमें घरवालों ने लव प्रीत गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया.

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में आपस में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 पर लटकी तलवार
Image Credit: IANS
Advertisement

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा. वहीं, शो में इस हफ्ते एविक्शन के लिए पहले नॉमिनेशन भी हुए, जिसमें कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है.

कैप्टेंसी टास्क के दौरान आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स 

कैप्टेंसी की इस रेस में कुशाल तंवर गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए. इन तीनों को खिताब के लिए मुकाबला करने से पहले एक खास 'वरदान' दिया गया. तीनों को 2एक्स रूम में ले जाया गया.

Advertisement

2 वाले दरवाजे का मतलब एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलना जबकि एक्स वाले दरवाजे का मतलव था किसी कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन छीन लेना. चूंकि हर घरवाले के पास दो लाइफलाइन हैं, इसलिए आखिर में कंटेस्टेंट्स को एक्स वाला ऑप्शन ही चुनना पड़ा. हालांकि, आसिफ ने अरिश्फा की लाइफलाइन लेने का फैसला किया, गुल्लू ने उदिति की लाइफलाइन ली जबकि यंग ने कनिका की.

Bigg Boss 20: आम्रपाली-माही पर भड़कीं अरिश्फा, बोलीं- 'बदतमीज हैं दोनों, घर के संस्कार...

नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार 

2एक्स रूम के इस ट्विस्ट के ठीक बाद नॉमिनेशन हुए, जिसमें घरवालों ने लव प्रीत गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया.

Advertisement

एपिसोड में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार लड़ाई भी देखने को मिली. अरिश्फा खान को 'बच्ची' कहे जाने पर गुस्सा आ गया, जिसका पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे जैसा ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए, वह भी एक एडल्ट हैं.

अरिश्फा खान ने आम्रपाली से मांगी माफी 

आम्रपाली के पीछे न हटने पर लड़ाई और तेज हो गई. माही विज भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने अरिश्फा खान से घरवालों को दोगला कहने पर सवाल किया. हालांकि, बाद में अरिश्फा खान को आम्रपाली से माफी मांगते हुए देखा गया था.

बिग बॉस भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक भारतीय हिंदी भाषा का रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी पर आता है. इस बार शो की थीम 'तथास्तु' रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम 'सिविलाइजेशन' और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है. इस सीजन में लगभग 16 से 17 जाने-माने चेहरे और हस्तियां घर के अंदर गए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें