जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: इस बार होगा सबसे बड़ा Twist, घरवालों की चमेगी क़िस्मत, सलमान खान ने बताया- एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम

Bigg Boss 20: बिग बॉस के नए सीजन के प्रोमो में सलमान खान ने भी इस नए ट्विस्ट को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' में हर साल गेम के नियम और अंदाज में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि इसे खेलने का तरीका भी बदलने वाला है.

Bigg Boss 20: इस बार होगा सबसे बड़ा Twist, घरवालों की चमेगी क़िस्मत, सलमान खान ने बताया- एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम
Image Credits: Salman Khan/Instagram
Advertisement


सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. 'बिग बॉस सीजन 20' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है. अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर इस सीजन के खास ट्विस्ट की झलक भी दिखा दी है. इस बार शो में 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का कॉन्सेप्ट पेश किया जा रहा है, जो कंटेस्टेंट्स के गेम और घर में टिके रहने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. 

रिलीज हुआ बिग बॉस का नया प्रोमो?

नए सीजन के प्रोमो में सलमान खान ने भी इस नए ट्विस्ट को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' में हर साल गेम के नियम और अंदाज में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार सिर्फ गेम ही नहीं, बल्कि इसे खेलने का तरीका भी बदलने वाला है.

Advertisement

'जीवनदान' सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं’

सलमान खान ने कहा, ''बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है. इस बार सिर्फ गेम नहीं, खेलने का तरीका भी बदलने वाला है. 'जीवनदान' सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं. बाकी, घर के अंदर पता चल ही जाएगा.''

‘सभी घरवालों के लिए दो जिंदगियों का वरदान’

सलमान के इस बयान ने शो के नए ट्विस्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शो के नए प्रोमो की झलक साझा की. शो का प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''सभी घरवालों के लिए दो जिंदगियों का वरदान. मेरी जान, 'बिग बॉस' 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है.''

इस सीजन का सबसे बड़े ट्विस्ट 

Advertisement

प्रोमो की शुरुआत एक अखाड़े जैसे माहौल में दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त टकराव से होती है. दोनों के बीच मुकाबला काफी आक्रामक नजर आता है और माहौल लगातार तनावपूर्ण होता जाता है. इसी दौरान सलमान खान की दमदार एंट्री होती है. वह शो के इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट यानी कंटेस्टेंट्स के लिए मिलने वाले अतिरिक्त 'जीवनदान' का खुलासा करते हैं.

'एक्स्ट्रा जीवनदान' बदलेगा घर वालों की क़िस्मत

प्रोमो से संकेत मिलता है कि इस बार घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने का एक एक्स्ट्रा मौका मिल सकता है. यानी किसी कंटेस्टेंट के सामने ऐसी स्थिति आने पर, जहां उसका सफर खत्म होने वाला हो, वहां 'एक्स्ट्रा जीवनदान' उसकी किस्मत बदल सकता है.

Advertisement

क्या यह जीवनदान नॉमिनेशन के दौरान काम आएगा? 

हालांकि, मेकर्स ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह जीवनदान सभी कंटेस्टेंट्स को मिलेगा या इसे हासिल करने के लिए उन्हें कोई टास्क या शर्त पूरी करनी होगी, या फिर 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का इस्तेमाल कब और किस परिस्थिति में किया जा सकेगा. ऐसे में फिलहाल इस ट्विस्ट को लेकर कई सवाल बने हुए हैं. क्या यह जीवनदान नॉमिनेशन के दौरान काम आएगा? क्या किसी टास्क के जरिए इसे हासिल किया जा सकेगा? या फिर बिग बॉस खुद किसी खास मौके पर कंटेस्टेंट को इसका फायदा देंगे? इन सभी सवालों के जवाब शो के प्रीमियर के बाद ही सामने आएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Advertisement

बिग बॉस 20 में नज़र आएंगे ये सितारे

बिग बॉस 20 के लिए कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण पटेल, गीता बसरा, माही विज, सुनील पाल, इरानियन मॉडल एल्नाज़ नोरोजी, अंजलि अरोड़ा, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, एक्टर पर्ल वी पुरी और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती इस शो में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी किसी के नाम भी को भी मेकर्स की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये कुछ सेलेब्रिटी बिग बॉस 20 में अपनी पर्सनालिटी दिखाते हुए नजर आएंगे.

कब शुरु होगा बिग बॉस 20?

Advertisement

'बिग बॉस सीजन 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. यह शो कलर्स पर प्रसारित होगा और जियोटीवी हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें