जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राम जन्मभूमि फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, पुनीत इस्सर ने लगाई लताड़, बोले- कलाकार का काम मनोरंजन करना तो बस वही कीजिए

स्वरा भास्कर ने हाल ही में कहा है कि साल 2019 के अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वो बहुत दुखी थीं. स्वरा ने बताया कि फैसले के बाद उन्होंने अपने मोबाइल पर मौजूद मुस्लिम दोस्तों को मैसेज कर माफी मांगी थी. अब एक्ट्रेस के इस बयान पर पुनीत इस्सर ने नाराजगी जाहिर की है.

राम जन्मभूमि फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, पुनीत इस्सर ने लगाई लताड़, बोले- कलाकार का काम मनोरंजन करना तो बस वही कीजिए
Image Credits:Swara bhaskar/Instagram/IANS/PR
Advertisement

एक्टर पुनीत इस्सर ने स्वरा भास्कर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक्ट्रेस ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से शर्मिंदगी जाहिर की थी. एक्टर का कहना है कि किसी भी कलाकार को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी में एक्टर्स के शामिल होने पर अपने विचार शेयर किए.

 स्वरा भास्कर विवाद पर पुनीत इस्सर की नसीहत

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े स्वरा भास्कर के कमेंट्स और लेटर्स पर चल रही बहस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पहली बात तो किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को इस तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर हमें सभी का ख्याल रखना चाहिए. हमारा काम है मनोरंजन करना, तो बस वही कीजिए.”

Advertisement

‘ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए’

एक्टर पुनीत इस्सर ने आगे समझाते हुए कहा कि अगर किसी का मन राजनीति या समाज कार्य में हैं तो वे फिर उस लाइन में ही जाएं. उन्होंने कहा, "अगर आपको सामाजिक कार्यकर्ता या फिर राजनीति में जाना चाहते हैं, तो फिर वही काम कीजिए. सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या किसी के सपोर्ट और फंडिंग पर निजी काम के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना, मेरे हिसाब से बहुत ही गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.”

स्वरा के इस बयान पर बवाल मचा था

स्वरा भास्कर ने हाल ही में 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में यह खुलासा किया था कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से उन्हें बहुत दुख और शर्मिंदगी हुई थी.

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने फोन कर सभी मुस्लिम परिचितों, सहकर्मियों और शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी. उनके इस पुराने बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है और लोग उनकी इस टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं.

जौहर पर बोलकर ट्रोल हुईं थी स्वरा 

यह भी पढ़ें

हालांकि, स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता है, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने इस तरह  की टिप्पणी की हो. इससे पहले वे जौहर को लेकर भी बोली थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें