जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नेपाल में हुई भयंकर बाढ़ तबाही के बीच मसीहा बनकर आए सोनू सूद, कहा- 'तुम अकेले नहीं हो।'

कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर उभरे, उसने सबका दिल जीत लिया. वहीं, अब एक्टर ने नेपाल की इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ज़रुरतमंदों की मदद के लिए सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं. इस बार भी वो नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं.

नेपाल में हुई भयंकर बाढ़ तबाही के बीच मसीहा बनकर आए सोनू सूद, कहा- 'तुम अकेले नहीं हो।'
Image Credit: NMF Input
Advertisement

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी के जलस्तर में हुई अचानक और भीषण बढ़ोतरी के बाद हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं. भयंकर बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. अब तक 95 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

नेपाल की इस स्थिति पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है और मदद के लिए आगे आए हैं. उन्हीं में सोनू सूद भी शामिल हैं. 

नेपाल बाढ़ के बीच योगी सरकार अलर्ट...SDRF-PAC प्लाटून तैनात, रबर और एल्युमिनियम बोट्स रवाना, हेल्पलाइन भी जारी

सोनू सूद मदद के लिए आए आगे 

कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर उभरे, उसने सबका दिल जीत लिया. वहीं, अब एक्टर ने नेपाल की इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ज़रुरतमंदों की मदद के लिए सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं. इस बार भी वो नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. 

Advertisement

एक्टर ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट से नेपाल के लोगों को हिम्मत और ढांढस बंधाते हुए एक पोस्ट शेयर किया. सोनू सूद ने लिखा: 'नेपाल, तुम अकेले नहीं हो. हम आपके लिए खाना, रहने की जगह और फिर से सब कुछ बनाने में मदद करने का हौसला लेकर आ रहे हैं.'

मनीषा कोइराला ने नेपाल के लिए प्रार्थना की अपील की 

Advertisement

वहीं मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की. उन्होंने बाढ़ से मची तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'Pray for Nepal'. 

अरुण गोविल ने भी दुख व्यक्त किया 

वेटेरन एक्टर अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'नेपाल से आ रहे दिल दहला देने वाले और विचलित करने वाले दृश्य उन अपार चुनौतियों और दर्द को दर्शाते हैं, जिनका सामना इस समय अनगिनत परिवार कर रहे हैं. मैं इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा, शक्ति और मानसिक दृढ़ता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ.' 

ऐसे कठिन समय में जहां जिंदगियाँ बचाने की जद्दोजहद चल रही है, वहीं सोनू सूद जैसी हस्तियों का आगे आना और अन्य कलाकारों की प्रार्थनाएं ये साबित करती हैं कि इंसानियत सीमाओं से परे होती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें