जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, CCTV फुटेज शेयर कर बोलीं- मैंने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी

अर्चना गौतम ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चोर को कैफे में घुसकर कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है. अर्चना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है.

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, CCTV फुटेज शेयर कर बोलीं- मैंने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी
Image Credits: archanagautamm/Instagram
Advertisement

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के चाहने वालों को ज़ोर का झटका लगा है, एक्ट्रेस के कैफे में सोमवार को चोरी हो गई.  एक्ट्रेस  ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की है. अर्चना गौतम ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चोर को कैफे में घुसकर कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है. अर्चना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है.

‘अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा का ध्यान रखें’

सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अर्चना ने लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने अपील भी की है. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी के साथ मुंबई में अपने कैफे में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज साझा कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा का ध्यान रखें.”

Advertisement

‘मैंने अपनी सारी जमा- पूंजी लगा दी’

एक्ट्रेस ने कैफे के पीछे की मेहनत के बारे में बताते हुए लिखा, "मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है, जिसके लिए मैंने अपनी सारी जमा- पूंजी लगा दी. इसमें एक-एक चीज बड़ी मेहनत से जोड़ी है लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया.”

‘इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है’

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. मुंबई हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है. आप सभी से बस यही अनुरोध है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें.”

मुंबई में आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था

बता दें कि अर्चना ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था. उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में अपने काम के दौरान खाना पकाने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी. बताते चलें की अर्चना गौतम बिग बॉस सीज़न 16 में भी नज़र आ चुकी हैं, वो शो में काफी आगे तक गई थी, हालांकि जीतने में कामयाब नहीं हों पाई थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें