जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नेपाल बाढ़ के बीच योगी सरकार अलर्ट...SDRF-PAC प्लाटून तैनात, रबर और एल्युमिनियम बोट्स रवाना, हेल्पलाइन भी जारी

Nepal Floods Live: नेपाल में आई बाढ़ के बीच योगी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. यूपी के फंसे नागरिकों के लिए युद्ध स्तर पर टीमें तैनात की हैं. वहीं SDRF-PAC के साथ साथ रबर, एल्युमिनियम बोटें भी नेपाल भेजी जा रही हैं.

Author
27 Aug 2026
( Updated: 27 Aug 2026
11:38 AM )
नेपाल बाढ़ के बीच योगी सरकार अलर्ट...SDRF-PAC प्लाटून तैनात, रबर और एल्युमिनियम बोट्स रवाना, हेल्पलाइन भी जारी
Nepal Floods/ Image Source: IANS
Advertisement

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच योगी सरकार सक्रिय हो गई है. नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों सहित अन्य भारतीयों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर टीम की तैनाती की गई है. 

नेपाल में यूपी के फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार सक्रिय

इसी कड़ी में SDRF की 1 प्लाटून, 32 जवान नेपाल में राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं. इसके अलावा PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवान भी नेपाल भेजे गए हैं. वहीं राहत-बचाव के लिए 4 रबर बोट मौके पर मौजूद हैं. और तो और अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है.

Advertisement

इसके अलावा सरकार ने नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों के परिजनों के लिए अलग से 1070 पर संपर्क लाइन स्थापित किया है. सरकार नेपाल के सिंधुरिया में राहत-बचाव अभियान की तैयारी कर रही है.

योगी सरकार ने नेपाल में भेजी मदद

बता दें कि बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय ने सूचना जारी की है. लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल के सीमावर्ती जिलों पर नजर नेपाल की बाढ़ और त्रासदी को लेकर यूपी सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.

नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, कंट्रोल रूम स्थापित

वहीं नेपाल में स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत एवं बचाव तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और नेपाल में मौजूद यूपी के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है.

Advertisement

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, यदि उत्तर प्रदेश का कोई नागरिक नेपाल में फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो उसके परिजन तत्काल 1070 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. सरकार ने प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त कार्यालय ने भारत और नेपाल स्थित दूतावासों से भी संपर्क किया है. दोनों दूतावासों से अनुरोध किया गया है कि नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके.

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य नेपाल में फंसा है तो उसकी जानकारी बिना किसी देरी के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर उपलब्ध कराएं.

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से महाप्रलय! चीन की भूमिका पर उठे सवाल? US एजेंसी ने जलप्रलय की असल वजह बता दी

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

सरकार ने गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं. जल संसाधन, राजस्व और राहत विभागों को समन्वय बनाकर स्थिति की निगरानी करने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री चीन बॉर्डर से लापता, कोलकाता का 32 सदस्यीय समूह भी गायब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई जनहानि और नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी प्रभावित लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव उपाय किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

प्रदेश सरकार के अनुसार, नेपाल में जारी आपदा और उसके संभावित असर को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन को चौकन्ना रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें