Koffee With Karan 9: 'क्या आप अब भी वर्जिन हैं?', करण जौहर के सवाल का सलमान ने दिया मजेदाज जवाब
Koffee With Karan 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान नज़र आने वाले हैं, दरअसल शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे.
Follow Us:
बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर से अपने चैट शो कॉफ़ी विद करण के 9वें सीज़न के साथ ज़ोरदार वापसी करने जा रहे हैं, ये करण का आखिरी का कॉफी विद करण है, जिसका खुलासा वो ख़ुद कर चुके हैं, ये इस चैट शो का फ़ाइनल सीज़न है.
कॉफी विद करण में दिखेंगे सलमान
शो के पहले एपिसोड में सलमान खान नज़र आने वाले हैं, दरअसल शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में करण ने सलमान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जिक्र पहले भी शो में हो चुका है.
करण जौहर ने सलमान से क्या पूछा?
करण ने उनसे पूछा कि क्या वह अब भी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने कोई सीधा जवाब देने के बजाय करण को संभलकर सवाल पूछने की सलाह दे डाली. शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान खान आखिरी सीजन की शुरुआत करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में करण जौहर ने सलमान का स्वागत करते हुए कहा, ''एक समझदार इंसान ने कभी कहा था, 'इट्स डन ब्रो.’ तो, मेरे आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए उस शख्स से बेहतर कौन हो सकता है, जो खुद सलमान खान हैं.’’
करण का यह बयान सोनम वांगचुक को लेकर सलमान के वायरल वन-लाइनर के context में था. ये टिप्पणी जुलाई में 2026 नीट पेपर लीक को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई थी. इसके बाद सलमान ने अपने अंदाज में कहा, ''करण के साथ कॉफी के बाद, अब यहां सलमान के साथ कॉफी.’’
‘क्या आप अब भी वर्जिन हैं’
वहीं आगे इस बातचीत के दौरान करण ने अचानक सलमान से पूछा, ''क्या आप अब भी वर्जिन हैं?'' इस पर सलमान ने कहा, ''कंट्रोल यार, भाई. कंट्रोल. यह पिछले सीजन जैसा नहीं है, जब तुमने हम सबको 'कॉफी विद करण' करने के लिए बुला लिया था.’’ प्रोमो में करण ने सलमान के बदले हुए अंदाज पर भी सवाल किया और कहा, ''आप बहुत अलग लग रहे हैं. ज्यादा शांत हो गए हैं.’’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ''मैंने दूसरों को जो भी सलाह दी है, अब समय आ गया है कि मैं खुद भी उस पर अमल करू.’’
ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर क्या बोले सलमान
इस दौरान करण ने सलमान के उन बयानों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर के बारे में बात की थी. इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''जिसने अपने फोन में वीडियो बनाया है, अगर वह मुझे कहीं मिल गया.’’ हालांकि, प्रोमो में उनका यह बयान अधूरा ही छोड़ा गया है, जिससे बातचीत को लेकर फैंस के बीच exictement बढ़ गई है.
कब से आएगा कॉफी विद करण 9
बता दें कि कॉफी विद करण भारत के चर्चित चैट शोज में से एक है. साल 2004 में शुरू हुए इस शो में बॉलीवुड हस्तियो से उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों, करियर और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की जाती है. शो के रैपिड-फायर राउंड और बेबाक सवाल अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं. हालांकि कई बार इस शो के चलते कई हस्तियां ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं. बताते चलें की करण का ये 14 सितंबर से जियो होटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.