×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘शर्म करो…’ धुरंधर 2 पर ऐसा बयान देकर बुरा फंसे आमिर खान, भड़क गए लोग, एक्टर की अच्छे से क्लास लगा दी

आमिर खान ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज पर अपना रिएक्शन दिया है, आमिर ने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस पर पहला रिएक्शन दिया है. हालांकि लोग उनके बयान पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं.

‘शर्म करो…’ धुरंधर 2 पर ऐसा बयान देकर बुरा फंसे आमिर खान, भड़क गए लोग, एक्टर की अच्छे से क्लास लगा दी
Advertisement

धुरंधर 2 ब़ॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है. जबसे ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफ़िस पर रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अब तक कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की हस्तियों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की है और इसे मास्टरपीस बताया है. 

धुरंधर द रिवेंज पर क्या बोले आमिर खान?

वहीं अब फाइनली आमिर खान ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज पर अपना रिएक्शन दिया है, आमिर ने फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस पर पहला रिएक्शन दिया है. धुरंधर 2 जिस तरह से दुनियाभर में रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है, उसकी आमिर खान ने तारीफ़ की है, लेकिन फिल्म की तारीफ़ करने के बाद भी एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. 

Advertisement

‘मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है’

एक लीडिंग मीडिया एजेंसी से बातचीत में आमिर खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये फिल्म बहुत अच्छा कर रही है. मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है. लेकिन मैं सिर्फ इसकी तारीफें ही सुन रहा हूं. 'धुरंधर 1' और अब 'धुरंधर 2'. दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.” 

आमिर का कौनसा बयान लोगों को नही आया रास?

Advertisement

आमिर खान ने फिल्म की सफलता पर रिएक्शन देते हुए इसकी तारीफ़ तो कर दी, लेकिन उनका ये कहना है कि उन्होंने अभी तक धुरंधर नहीं देखी है, ये लोगों को रास नहीं आया है, फिल्म का पहला पार्ट नेटफ़्लिक्स पर मौजूद है, वहीं धुरंधर 2 फ़िलहाल थियेटर्स पर लगी हुई है, लेकिन आमिर खान के पास फिल्म देखने का टाइम नहीं है. अब आमिर खान की ये बात लोगों को चुभ गई है. 

आमिर खान पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड के Mr Perfectionist को धुरंधर जैसी दमदार फिल्म को अब तक ना देखने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने आमिर की क्लास लगाते हुए लिखा, “अगर वो जाकर कोई बेहद सफल फ़िल्म नहीं देख सकता, तो फिर वह हमसे अपनी फ़िल्में देखने की उम्मीद क्यों करता है?”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उसके चेहरे से साफ़ पता चलता है कि उसने इसे देखा तो है, लेकिन उसमें इसे सार्वजनिक रूप से सराहने या इसकी निंदा करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि दोनों ही कामों के अपने-अपने नतीजे होते हैं. अगर वह इसकी तारीफ़ करता है, तो वह अपने वामपंथी और जाने-माने फ़ैन बेस को खो देगा; और अगर वह इसकी निंदा करता है, तो बाकी सब उसके पीछे पड़ जाएँगे.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “ऐसा कैसे हो सकता है कि वह उससे बेहतर काम देख पाए? बेहतर यही होगा कि वह इसे न देखे, वरना उसे बहुत तकलीफ़ होगी.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “वह कितना बड़ा झूठा है! क्या वह कोई उद्योगपति अंबानी या अडानी है कि उसे इस साल की सबसे सफल फ़िल्म देखने का समय ही नहीं मिला?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उसने फ़िल्में क्यों नहीं देखी हैं? अब उसके पास करने के लिए और क्या बचा है? या फिर उसके पास टिकट के पैसे भी नहीं हैं?”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “तो क्या तुमने जान-बूझकर अभी तक यह फ़िल्म नहीं देखी है? धुरंधर 1' को रिलीज़ हुए 3 महीने बीत चुके हैं; तुम्हें पता है कि यह बहुत ज़्यादा चर्चा में रही फ़िल्म है, फिर भी तुमने इसे नहीं देखा? शर्म करो.”

Advertisement

तो देखा आपने आमिर खान को धुरंधर 2 ना देखना काफी भारी पड़ गया है. 

सलमान और शाहरुख अभी भी चुप क्यों हैं? 

बता दें कि भले ही आमिर खान ने फिल्म ना देखी हो, लेकिन उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई है, हालांकि शाहरुख खान और सलमान खान अभी तक चुप्पी साधकर बैठे हैं, उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए एक शब्द नहीं कहा है, जिसपर सवाल भी उठ रहे हैं. 

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ 

Advertisement

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. बी62 स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये का किया है, जबकि ओवरसीज आंकड़े 274 करोड़ रुपये हैं. इंडिया के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में 690 करोड़ कमा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है. फिल्म ने एक हफ्ते में ही अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें