जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विजय-संगीता के रिश्ते में आया नया मोड़, अब नहीं होगा तलाक! पत्नी ने वापस ली याचिका

संगीता का बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने उनकी तलाक याचिका वापस लेने की मांग स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही विजय के खिलाफ शुरू की गई यह कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गई.

विजय-संगीता के रिश्ते में आया नया मोड़, अब नहीं होगा तलाक! पत्नी ने वापस ली याचिका
Image Credit: IANS
Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है. चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया. 

विजय और संगीता के बीच तलाक की याचिका वापस

जानकारी के अनुसार, विजय और संगीता पिछले कुछ समय से निजी कारणों के चलते अलग-अलग रह रहे थे. इसके बाद दिसंबर में संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक लेने से जुड़ी याचिका दाखिल की थी.

मामले की सुनवाई इससे पहले तीन बार हो चुकी थी. विजय और संगीता की सुरक्षा और उनके हाई-प्रोफाइल होने को देखते हुए अदालत ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी थी. अदालत ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी थी.

तमिलनाडु विधानसभा सत्र के चलते सुनवाई में पेश नहीं हुए विजय 

Advertisement

शुक्रवार को जब मामला फिर से सुनवाई के लिए आया तो विजय की ओर से पेश वकील ने अदालत से सुनवाई आगे बढ़ाने का अनुरोध किया. वकील ने बताया कि विजय तमिलनाडु विधानसभा के चल रहे सत्र में व्यस्त हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय की जरूरत है. हालांकि, संगीता की कानूनी टीम ने तय तारीख पर ही सुनवाई जारी रखने की मांग की.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले को दोपहर बाद की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया. इसके बाद दोपहर की कार्यवाही में संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फैमिली कोर्ट की न्यायाधीश सुजाता के सामने पेश हुईं. उन्होंने अदालत के सामने अपनी बात रखी और करीब 15 मिनट से अधिक समय तक अपना पक्ष बताया.

फैमिली कोर्ट ने बंद किया मामला

Advertisement

संगीता का बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने उनकी तलाक याचिका वापस लेने की मांग स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही विजय के खिलाफ शुरू की गई यह कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गई.

अदालत के सूत्रों के मुताबिक, संगीता के याचिका वापस लेने के बाद मामले को बंद कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक विजय या संगीता की ओर से याचिकाएं वापस लेने के पीछे की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

25 अगस्त 1999 को हुई थी विजय और संगीता की शादी

यह भी पढ़ें

विजय और संगीता का रिश्ता करीब तीन दशक पुराना है. दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. यह विवाह अंतरधार्मिक था. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए. उनका बेटा 26 अगस्त 2000 को पैदा हुआ था, जबकि बेटी का जन्म साल 2005 में हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें