जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से टकारने चले थे अक्षय कुमार, औंधे मुंह गिरे, हो गई बड़ी बेइज्जती

हनुमांश अंश ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का जीना दुश्वार कर दिया है, दरअसल बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' के आगे भी 'हनुमान अंश' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जिस फिल्म ने थियेटर्स में सिर्फ 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वो रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को का दिल जीतने में कामयाब हो रही है.

बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से टकारने चले थे अक्षय कुमार, औंधे मुंह गिरे, हो गई बड़ी बेइज्जती
Image Credits: sacnilk/website/IANS/Akshay Kumar/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, और वो फिल्म कोई नहीं बल्कि हनुमान हंश है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है की बड़ी-बड़ी फिल्में भी उसके नहीं टिक पा रही हैं. बाबा नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया है. हर कोई फिल्म की तारीफ करता नहीं थक रहा है. 

हनुमांश अंश के आगे नहीं टिक पाए अक्षय

वहीं अब हनुमांश अंश ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का जीना दुश्वार कर दिया है, दरअसल बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' के आगे भी 'हनुमान अंश' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.  जिस फिल्म ने थियेटर्स  में सिर्फ 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वो रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है.

हनुमान अंश ने अक्षय की हैवान को चटाई धूल

हनुमाश अंश ने 37वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले करीब 85.7 फीसदी ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने 37वें दिन भारत में 19.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. इस दौरान फिल्म को 7,449 शो मिले थे, जबकि अक्षय कुमार और सैफ की हैवान ने पहले दिन 3 करोड़ और दूसरे दिन यानि शनिवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है, यानि दो दिनों में फिल्म ने सिर्फ 5.50 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि हनुमान अंश ने शनिवार को 19.50 करोड़ रुपए कमाकर अक्षय को बड़े मार्जन से हरा दिया है. 

Advertisement

फिल्म ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

शनिवार की इस शानदार कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 193.13 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 228.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. फिल्म  ओवरसीज मार्केट में भी कमाल कर रही है. 37वें दिन विदेशों में फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपए हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 237.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है. 

हनुमान अंश की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित 

Advertisement

हनुमान अंश की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते है.

किसने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है

यह भी पढ़ें

फिल्म का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. हनुमान अंश में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. जिस तरह से ये फिल्म रिलीज के इतने हफ्तें बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, उसे देखकर साफ है कि लोगों में हनुमान अंश को लेकर अभी भी गजब का क्रेज बना हुआ है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें