जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गणपति विसर्जन पर सलमान खान कर बैठ ऐसी बड़ी गलती, भड़क गए लोग, एक्टर की लगाई क्लास

एक्टर सलमान खान छोटे भाई सोहेल खान के यहां गणेश विसर्जन के दौरान काफी खुशमिजाज मूड में दिखे. यहीं पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने देखा कि वह आरती की थाली गलत दिशा में घुमा रहे हैं और तुरंत उन्हें टोक दिया.

गणपति विसर्जन पर सलमान खान कर बैठ ऐसी बड़ी गलती, भड़क गए लोग, एक्टर की लगाई क्लास
Image Credits: IANS
Advertisement

इन दिनों हर तरफ गणपति बप्पा की धूम मची हुई है, महाराष्ट्र में तो ये त्यौहार विशेष तौर पर मनाया जाता है. बॉलीवुड स्टार्स भी गणपति बप्पा के रंग में रंगे हुए हैं. 

 गणपति आरती के दौरान गलती कर बैठे सलमान 
  
एक्टर सलमान खान छोटे भाई सोहेल खान के यहां गणेश विसर्जन के दौरान काफी खुशमिजाज मूड में दिखे. यहीं पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने देखा कि वह आरती की थाली गलत दिशा में घुमा रहे हैं और तुरंत उन्हें टोक दिया.

 गणपति विसर्जन के लिए खुशमिजाज मूड में दिखे सलमान 

दरअसल, मंगलवार देर रात बांद्रा वेस्ट इलाके में एक्टर भाई सोहेल खान के घर पर गणपति विसर्जन के लिए गए थे. इस बार एक्टर काफी खुशमिजाज मूड में दिखे. कार से उतरने के बाद एक्टर ने पैपराजी को पोज भी दिए. इस दौरान उन्होंने सिर पर टोपी पहन रखी थी. तभी अचानक उनकी नजर एक पैपराजी से मिली और वह मुस्कुराते हुए हंस पड़े. इसके बाद एक्टर अंदर की तरफ चले गए और वहां मौजूद एक बच्चे और उसके माता-पिता से भी मिले.

बहन अर्पिता ने सुधारी सलमान की गलती 

Advertisement

वहीं समारोह के दौरान एक और पल सामने आया, जब एक्टर गलत दिशा में आरती करते दिखे, तब उनकी बहन अर्पिता खान ने उन्हें टोककर अपनी गलती सुधारने को कहा.अर्पिता को सलमान को इशारा करते हुए थाली की दिशा बदलने और सही तरीके से आरती जारी रखने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. सलमान को अपनी गलती का एहसास होता है और वह तुरंत उनकी बात मान लेते हैं, जिससे यह पल काफी प्यारा बन जाता है. 

सलमान पर भड़के लोग 

बता दें कि सलमान खान को ये गलती करना भारी पड़ गया है, सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है, वहीं कुछ कट्टरपंथी उन्हें गणपति बप्पा की पूजा करने की वजह से भी ट्रोल कर रहे हैं, एक यूजर नॆ लिखा, “Hr saal to krta h Puja..abhi tk yad ni rha kaise krna h”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Islam mnei puja karna haram hey”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Itane salo se ganpati ghar par baithalte he to aarti ghumani nahi aati”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Baap muslim tha namaaz padhna barabar sikhaya maa hindu thi pooja karna nahi sikha paai isko he secularism kehte hain”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “जब आप हिन्दू न हो और हिन्दू होने का दिखावा करते हो तब यही होता है”

किस लुक में नजर आए थे सलमान खान

Advertisement

सेलिब्रेशन के लिए, सलमान ने कैजुअली ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक हेड कवरिंग और स्लीवलेस ग्रे जैकेट पहनी हुई थी. वहीं, अर्पिता ने फ्लोरल डिटेलिंग वाला ट्रेडिशनल ग्रीन और ब्लैक एम्ब्रॉएडर्ड एथनिक आउटफिट पहना हुआ था. भाई-बहन गणपति सेलिब्रेशन में हिस्सा लेते समय परिवार के सदस्यों, दोस्तों और मेहमानों से घिरे हुए थे.

हर साल सलमान का परिवार गजानन का स्वागत करता है

सलमान खान और उनका परिवार अपने घर की बहु-धार्मिक संस्कृति की वजह से गणेशोत्सव को बड़े ही उत्साह के साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं.हर साल, उनका परिवार अपने घर में गजानन का स्वागत करता है. अपने करीबियों को बप्पा का पूजन करने के लिए बुलाते हैं और सलमान समेत पूरा परिवार मिलकर पूजा करते हैं.

सलमान खान के परिवार में गणेश पूजन की शुरुआत किसने की थी

यह भी पढ़ें

सलमान खान के परिवार में गणेश पूजन की शुरुआत दशकों पहले उनकी मां सलमा खान (सुशीला चरक) ने की थी. सलमान के पिता, स्क्रीनराइटर सलीम खान, मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां, सुशीला चरक (सलमा खान), एक हिंदू परिवार में ताल्लुक रखती हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें