×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Taxi बिजनेस के लिए बेस्ट हैं ये 4 गाड़ियां, क़ीमत जानकर तुरंत खरीदने का बना लोगे प्लान!

अगर आप टैक्सी में चलाने के लिए कम बजट में कोई कार खरीदने की सच रहे हैं, तो आपके के लिए इन कारों के बारे में जानना बेहद जरुरी है. जिसका माइलेज भी अच्छा हो, साथ ही कम बजट में उसकी मेंटेनेंस भी कर सकें.

Author
14 Mar 2026
( Updated: 14 Mar 2026
04:05 PM )
Taxi बिजनेस के लिए बेस्ट हैं ये 4 गाड़ियां, क़ीमत जानकर तुरंत खरीदने का बना लोगे प्लान!

आज के टाइम में कई लोग नौकरी छोड़ ख़ुद का बिज़नेस ज्यादा कर रहे हैं, बिज़नेस के तौर पर लोग OLA, UBER या दूसरे सर्विस प्लेटफॉर्म में गाड़ी लगाकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस तरह का बिजनेस करने का प्लान भी कर रहे हैं, ताकि उनकी अच्छी खासी इनकम हो सके. 

अगर आप  OLA, UBER या दूसरे सर्विस प्लेटफॉर्म में गाड़ी लगाकर कमाई करने का सोच रहे हैं तो पहले ये जरुर जान लें कि आपके लिए ऐसी कार खरीदना बेस्ट है, जिसका माइलेज भी अच्छा हो, साथ ही कम बजट में उसकी मेंटेनेंस भी कर सकें. इस तरह की गाड़ियां कम खर्च में  ज्यादा चलती हैं और ड्राइवर को ज्यादा प्रॉफिट कमाने में मदद करती है.

अगर आप टैक्सी में चलाने के लिए कम बजट में कोई कार खरीदने की सच रहे हैं, तो आपके के लिए इन कारों के बारे में जानना बेहद जरुरी है. जिनकी क़ीमत लगभग 6.24 लाख रुपये से शुरु होती है. 

Maruti Dzire Tour S

इंडियन मार्केट में सबसे पॉपुलर कार Maruti Dzire Tour S मानी जाती है. ये कार टैक्सी ड्राइवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि ना सिर्फ इसका माइलेज अच्छा है, बल्कि मेंटेनेंस खर्च भी कम आता है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो क़रीब 26 किलोमीटर और CNG पर क़रीब 34 किलोमीटर तक माइलेज देता है.इसकी क़ीमत लगभग 6.24 लाख रुपये एक्स-शोरुम से शुरु होती है. 

Maruti Wagon R

ये कार भी टैक्सी ड्राइवर्स के बीच काफी पसंद की जाती है. अगर किसी इंसान का बजट कम है और शहर में टैक्सी चलाना है, तो Maruti Wagon R आपके लिए एक अच्छी गाड़ी साबित हो सकती है.  ये कार लगभग 4.98 लाख रुपए एक्स-शोरुम से शुरु होती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल पर लगभग 25 किलोमीटर और CNG पर क़रीब 34 किलोमीटर माइलेज देता है. 

Hyundai Aura

टैक्सी के तौर पर गाड़ी चलाने के लिए Hyundai Aura भी एक अच्छा ऑप्शन है. ये गाड़ी अपने कम बजट और प्रीमियम लुक के लिए काफी फेमस है. इस कार की क़ीमत लगभग 5.98 लाख रुपये से शुरु होती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. जो पेट्रोल पर लगभग 24.7 किलोमीटर और CNG पर क़रीब 28 किलोमीटर माइलेज देता है. इसका इंजन काफी स्मूद और सस्पेंशन काफी आरामदायक होता है, जिससे लंबे ट्रेवल में भी टुरिस्ट को ज्यादा आराम मिलता है. 

Maruti Ertiga

टैक्सी के लिए Maruti Ertiga भी कैब ड्राइवर्स की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक है. ये 7-सीटर कार है, इसलिए परिवार के साथ यात्रा के लिए काफी लोकप्रिय है. इसकी क़ीमत लगभग 8.80 लाख से 12.94 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो पेट्रोल पर लगभग 20.51 और CNG पर क़रीब 26.11 किलोमीटर माइलेज देता है. इसमें 360 कैमरा, थर्ड-रो AC वेंट्स और LED हेडलाइट जैसे फीचर भी मिलते हैं. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें