जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कनाडा के गुरुद्वारे में हिंसक हमला… दो लोग घायल, एक दिन पहले जेल से निकला था आरोपी, PM मार्क कार्नी ने क्या कहा

गुरुद्वारे में हुई चाकूबाजी की घटना को PM मार्क कार्नी ने भयावह बताया. इस हमले में दो लोग घायल हो गए. आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

Author
22 Aug 2026
( Updated: 22 Aug 2026
12:17 PM )
कनाडा के गुरुद्वारे में हिंसक हमला… दो लोग घायल, एक दिन पहले जेल से निकला था आरोपी, PM मार्क कार्नी ने क्या कहा
Image Source- IANS/Qamar Sibtain
Advertisement

कनाडा के एडमॉन्टन के नानकसर गुरुद्वारे में हुई चाकूबाजी की घटना पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दुख जताया है. शुक्रवार तड़के सुबह हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया. मार्क कार्नी ने घटना को भयावह बताते हुए पीड़ितों और सिख समुदाय के साथ एकजुटता की अपील की. 

जानकारी के मुताबिक एक शख्स अचानक गुरुद्वारे में घुसकर प्रार्थना स्थल की ओर जाने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की जिससे विवाद काफी बढ़ गया. गुस्से में आरोपी ने वहां मौजूद दो श्रद्धालुओं पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक 75 वर्षीय और 51 वर्षीय दो पुरुष घायल हो गए थे. 

PM मार्क कार्नी ने क्या कहा? 

PM कार्नी ने इस घटना को 'बेहद दुखद और चौंकाने वाली' बताया और कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने धार्मिक स्थल पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. उन्होंने एडमोंटन पुलिस सेवा की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया.

Advertisement

कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर किए गए एक पोस्ट में ल‍िखा, ‘एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला बेहद दुखद है. इस घटना में घायल हुए दो लोगों और पूरे समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जो इस भयानक घटना से सदमे में है. किसी को भी अपने पूजा स्थल पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. मैं एडमोंटन पुलिस सेवा की उनकी तुरंत कार्रवाई की सराहना करता हूं.’

विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने सिख मंदिर में हुए इस हमले को 'भयावह' बताया और कहा कि हमले के जिम्मेदार व्यक्ति को उसके कृत्यों के लिए पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

पोइलिवरे ने कहा कि अधिकारियों को इस हिंसा के पीछे की वजहों का पता लगाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कनाडा में लोग शांति और सुरक्षा के साथ अपने धर्म का पालन कर सकें. उन्होंने एडमोंटन के सिख समुदाय के प्रति समर्थन व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Advertisement

एक दिन पहले जेल से निकला था आरोपी 

एडमॉन्टन पुलिस के मुताबिक सुबह पांच बजे करीब यह घटना हुई. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, 27 साल का आरोपी पहले से पुलिस के रिकॉर्ड में था. वह 2015 से हिंसक हमलों में शामिल था. 

यह भी पढ़ें- समंदर में साथ उतरेंगे भारत-जापान, चीन की बढ़ेगी टेंशन! पाकिस्तान की भी खुली पोल

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है वह हमले से एक दिन पहले ही अल्बर्टा की संघीय जेल से रिहा हुआ था और उसे एडमॉन्टन के एक निर्धारित हाफवे हाउस में रिपोर्ट करना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. घटना के समय गुरुद्वारे के अंदर शादी समारोह से पहले सुबह की प्रार्थना चल रही थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें