जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

समंदर में साथ उतरेंगे भारत-जापान, चीन की बढ़ेगी टेंशन! पाकिस्तान की भी खुली पोल

India-Japan: जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत दौरे पर पहुंचे और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत की. इस बैठक में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा से लेकर रक्षा तकनीक, संयुक्त सैन्य अभ्यास और नौसेना के बीच सहयोग बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण फैसले किए.

Author
21 Aug 2026
( Updated: 21 Aug 2026
11:42 AM )
समंदर में साथ उतरेंगे भारत-जापान, चीन की बढ़ेगी टेंशन! पाकिस्तान की भी खुली पोल
Image Source: Rajnath Singh/x Post
Advertisement

India-Japan: भारत और जापान के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत दौरे पर पहुंचे और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत की. इस बैठक में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा से लेकर रक्षा तकनीक, संयुक्त सैन्य अभ्यास और नौसेना के बीच सहयोग बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण फैसले किए. साफ है कि भारत और जापान अब बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए अपनी साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं.

समुद्र में बढ़ेगा दोनों देशों का सहयोग

भारत और जापान की बातचीत का सबसे बड़ा फोकस समुद्री सुरक्षा रहा. दोनों देश अपनी नौसेनाओं के बीच जहाजों के आपसी दौरे, संयुक्त युद्धाभ्यास, रखरखाव और मरम्मत सुविधाओं में सहयोग बढ़ाएंगे. इसके अलावा समुद्र में बारूदी सुरंगो से निपटने और सुरक्षित समुद्री रास्तों को मजबूत करने के लिए भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे. जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की बड़ी उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में करने पर भी सहमति बनी है. इससे भारत में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का रास्ता खुल सकता है.

अभिजीत दिपके के लिए पाकिस्तान से आया खत, CJI सूर्यकांत को लेकर क्या बोला पाकिस्तानी युवा?

स्पेशल फोर्सेज और आधुनिक तकनीक पर भी जोर

Advertisement

दोनों देशों की स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला भी अहम है. संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यास के जरिए दोनों सेनाए एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकेंगी. इसके अलावा रक्षा उपकरण और आधुनिक तकनीक से जुड़ी नई परियोजनाओं पर भी बातचीत जारी रहेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में रक्षा अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना भी दोनों देशों की प्राथमिकताओं में शामिल है.

भारत में इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड की व्यवस्था लागू होने के बाद भी जापान के साथ सैन्य सहयोग जारी रखने पर सहमति बनी है. इससे पता चलता है कि दोनों देश अपनी रक्षा साझेदारी को लंबे समय की जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ाना चाहते हैं.

पाकिस्तान को लेकर भारत ने जापान को किया आगाह

Advertisement

बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान से जुड़ी अपनी सुरक्षा चिंताओं को भी जापान के सामने रखा. सूत्रो के अनुसार, राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम और संवेदनशील तकनीक से जुड़े पुराने मामलों का हवाला देते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी.
भारत ने चिंता जताई कि आधुनिक रक्षा तकनीक का गलत इस्तेमाल या उसका किसी दूसरे देश तक पहुंचना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.  जापान ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया है.

पीएम मोदी से भी मिले जापानी रक्षा मंत्री

यह भी पढ़ें

शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. पीएम मोदी ने भारत-जापान की विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने दोनों देशों के लगातार बढ़ते रक्षा सहयोग की भी सराहना की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें