जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हाथ मिलाया, माथा चूमा… कैप्टन स्मित से मिले दुबई क्राउन प्रिंस, भारतीय पायलट को बताया देश की शान

क्राउन प्रिंस हमदान ने कैप्टन स्मित के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने भारतीय 'हीरो' को बहादुरी की मिसाल बताया.

Author
03 Oct 2026
( Updated: 03 Oct 2026
06:25 PM )
हाथ मिलाया, माथा चूमा… कैप्टन स्मित से मिले दुबई क्राउन प्रिंस, भारतीय पायलट को बताया देश की शान
Image Source- X/@HamdanMohammed
Advertisement

यूएई से इजरायल जा रहे अमीराती विमान फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुई घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्‍छार का यूएई में इलाज चल रहा है. इस दौरान दुबई के क्राउन प्रिंस और उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उनसे मुलाकात की. 

क्राउन प्रिंस हमदान ने कैप्टन स्मिथ के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की. जिसमें स्मित हॉस्पिटल के बेड पर हैं. शेख हमदान उनसे हेल्थ कंडीशन के बारे में पूछ रहे हैं. इस दौरान दुबई क्राउन प्रिंस कैप्टन स्मित का माथा भी चूमते हैं. 

दुबई क्राउन प्रिंस ने पायलट स्मित के  लिए क्या कहा? 

Advertisement

क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, स्मित माच्छार ने हिम्मत, ज़िम्मेदारी और लोगों की ज़िंदगी की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की है. उन्हें हमारी और देश के नेतृत्व की तरफ़ से भरपूर सराहना और तारीफ़ मिलती है.

प्रिंस हमदान ने आगे लिखा, हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं. हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और संयुक्त अरब अमीरात में हमारे मानवीय अनुभव का हिस्सा हैं जो प्यार, शांति और ज़िंदगी का देश है. 

Advertisement

UAE में चल रहा कैप्टन स्मित का इलाज

UAE में कैप्टन स्मिथ की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. भारतीय दूतावास ने UAE सरकार का आभार जताया है. दूतावास ने बताया, ‘भारतीय बहादुर कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं. हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनके जल्द ठीक होने में मदद कर रहे हैं. उनकी देखभाल के लिए हम यूएई सरकार का धन्यवाद करते हैं. हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वालों के साथ शामिल हैं.’

PM मोदी ने की थी कैप्टन स्मित से बात

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार से बात की थी. उन्होंने स्मित मच्छार से उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. PM मोदी ने कहा कि आपने अपने जीवन की परवाह नहीं की, बल्कि यात्रियों के जीवन की परवाह की. सबसे बड़ी बात यह है कि आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है.

कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले की पहचान 

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है. वह ओमान का रहने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिले हैं. पूछताछ में अल-हमामी ने बताया कि वह विमान को इजराइल में क्रैश कराना चाहता था. जानकारी के मुताबिक, 2024 में उसे कट्टरपंथी सोच के कारण ओमान की नेशनल एयरलाइन की पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- को-पायलट पर पहले ही उठे थे सवाल, मिला था जिहादी सामान... कैप्टन स्मित पर हमले के आरोपी पर बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि 28 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश करवाने की साजिश रची गई थी. फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद पायलट अल-हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था.इस दौरान विमान करीब एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट तक नीचे आ गई थी. बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद पायलट स्मित ने आरोपी पायलट पर हमला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को संभाला और यात्रियों ने पूरी स्थिति को काबू किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें