जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हमास के जिस आतंकी ने कॉन्सर्ट से महिला को जबरन उठाया, उसे तीन साल बाद इजरायली सेना ने किया ढेर, Video

इस घटना के बाद इजरायली बलों को हमास के इन दरिंदों की बाइक मिली थी. इसके बाद साहेर निदाल ने इज़राइली नागरिकों और IDF सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी.

Author
27 Sep 2026
( Updated: 27 Sep 2026
04:20 PM )
हमास के जिस आतंकी ने कॉन्सर्ट से महिला को जबरन उठाया, उसे तीन साल बाद इजरायली सेना ने किया ढेर, Video
Image Source- Screengrab/Video/IDF/X
Advertisement

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल में हमास की हिमाकत का बदला अब तक इजरायल ले रहा है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चुन-चुन कर उन चेहरों का सफाया कर रहे हैं जो उस दिन नोवा फेस्टिवल में दरिंदे बन कर आए थे. इसी कड़ी में अब इजरायली सेना ने हमास के ऐसे जिहादी को मार गिराया है जो उस दिन महिलाओं को जबरन अपने साथ ले गया था. 

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने तीन साल पहले हुए इस घटनाक्रम का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, साहेर निदाल लतफी साकर, जो गाजा में सक्रिय ग्लोबल जिहादी संगठनों से जुड़ा एक आतंकवादी था. वह मारा गया. 

IDF ने क्या कहा? 

Advertisement

IDF के मुताबिक, साहेर निदाल दो इजरायली महिला नोआ अर्गमनी और अविनतन ओर के अपहरण में मुख्य आरोपी था. उसने अपने साथियों के साथ दोनों महिलाओं को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से किडनैप किया गया था. 

IDF ने जो इस घटना का भयावह वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया है कि दो लोग बाइक में महिला को बिठाकर ले जा रहे हैं. एक महिला के पीछे बैठा था, जबकि दूसरा बाइक चला रहा था. पीछे बैठा शख्स लगभग महिला पर लदा हुआ था और उसे पकड़े हुए था. बीच में फंसी महिला चीख रही थी. वहीं, बाइक चलाने वाला साहेर निदाल था. 

इस घटना के बाद इजरायली बलों को हमास के इन दरिंदों की बाइक मिली थी. इसके बाद साहेर निदाल ने इज़राइली नागरिकों और IDF सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी. इसके बाद IDF ने पूरी प्लानिंग की और जिहादी साहेर निदाल को मार गिराया. 

साहेर निदाल लतफी साकर ने युद्ध के दौरान हमास को हथियार भी सप्लाई किए थे. 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार के दौरान उसने इज़राइल में घुसपैठ की थी. उसने कॉन्सर्ट से दो महिलाओं 
नोआ अर्गामानी और अविनाथन ओर को किडनैप किया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: धमाकों से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, 11 लोगों की मौत, 10 दिन में दूसरी आतंकी घटना

यह भी पढ़ें

हालांकि बाद में इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर में दोनों महिलाओं को रिहा कर दिया गया था. 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल में बॉर्डर एरिया पर एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमला किया था. इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जबकि 251 को बंधक बना लिया गया था. इसे हमास के हमले को यहूदियों पर एक दिन में हुए सबसे बड़े नरसंहारों में गिना जाता है. यह हमला सिमचात तोराह (यहूदी त्योहार) के दिन हुआ. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें