जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान: धमाकों से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, 11 लोगों की मौत, 10 दिन में दूसरी आतंकी घटना

जानकारी के मुताबिक, डेरा इस्माइल खान में अचानक कई धमाके हुए. जिससे पूरा इलाका दहल गया. सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम 1122 मौके पर पहुंची.

Author
26 Sep 2026
( Updated: 26 Sep 2026
06:50 PM )
पाकिस्तान: धमाकों से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, 11 लोगों की मौत, 10 दिन में दूसरी आतंकी घटना
Image Source- IANS/File Photo
Advertisement

Blast in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाकों से दहल गया. यहां 10 दिन के अंदर दूसरा बम धमाका हुआ है. इस बार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में धमाका हुआ है. जिसमें जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जानकारी के मुताबिक, डेरा इस्माइल खान में अचानक कई धमाके हुए. जिससे पूरा इलाका दहल गया. सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम 1122 मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और रेस्क्यू शुरू किया गया. अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. 

10 दिन में खैबर पख्तूनख्वा में दूसरा हमला

इससे पहले 18 सितंबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था. धमाका मस्जिद के बाहर हुआ था, जब जुमे की नमाज के लिए लोग इकट्ठा हुए थे. इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. अब 8-9 दिन बाद ही खैबर पख्तूनख्वा में दूसरा हमला हुआ है. पाकिस्तान में जनवरी से अब तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं. इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- भारत ने UN में पलट डाले पाकिस्तान के संविधान के पन्ने, क्या है फॉर्म-47, जिसका जिक्र कर दबा दी शहबाज सरकार की दुखती रग

यह भी पढ़ें

धमाका इतना तेज था कि आसपास के पूरे इलाके में गूंज सुनाई दी. कई इमारतें, दुकानों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. ये इलाका उग्रवादियों और आतंकी संगठनों के निशाने पर बार-बार आ रहा है लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाथ पर हाथ धरे बैठीं है. पाकिस्तान खुद आतंकियों को पनाह देता है. ऐसे में आतंक परस्त पाकिस्तान से एक्शन की उम्मीद करना बेमानी होगी, लेकिन अब अपने ही पाले दहशतगर्द देश को दहला रहे हैं. अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें