ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के हवाई क्षेत्र में मार गिराया अमेरिका का MQ-1 ड्रोन, एक दिन में दूसरी बड़ी कामयाबी
जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया है, तब से अब तक ईरानी वायु रक्षा बलों ने दर्जनों लड़ाकू और जासूसी ड्रोन समेत कई अन्य दुश्मन विमानों को मार गिराया है.
Follow Us:
ईरान (Iran) के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट के हवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक और एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन को होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से के आसमान में देखा गया और फिर स्ट्रेट की एयरोस्पेस फोर्स की नई उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने उसे नष्ट कर दिया.
यह कार्रवाई ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क की निगरानी और नियंत्रण में की गई. आईआरजीसी ने दावा किया कि ईरान के वायु रक्षा बल दुश्म ने हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया है, तब से अब तक ईरानी वायु रक्षा बलों ने दर्जनों लड़ाकू और जासूसी ड्रोन समेत कई अन्य दुश्मन विमानों को मार गिराया है.
एक दिन में अमेरिका के दो एमक्यू ड्रोन ढेर
आईआरजीसी ने कहा कि पिछले सप्ताह भी होर्मुज क्षेत्र के ऊपर ईरानी सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया था. एक ही दिन में यह दूसरा मौका है जब आईआरजीसी ने अमेरिकी सेना के MQ-1 ड्रोन को मार गिराया है, इससे पहले सुबह भी आईआरजीसी को ने ड्रोन को ढेर करने में कामयाबी हासिल की थी.
इस बीच, आईआरजीसी नौसेना कमान ने बताया कि ‘एल गैया’ नाम का एक विशाल तेल टैंकर प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह समुद्री बारूदी सुरंगों (नौसैनिक माइंस) से टकरा गया था. नौसेना के अनुसार, इस टक्कर के कारण जहाज में बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई.
यह भी पढ़ें- गाइड बनकर आतंकियों की राह बनाते थे आसान! जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के मददगार अरेस्ट, IED बरामद
यह भी पढ़ें
आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज में जारी बयान के अनुसार, ऑयल टैंकर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए और पूरा जहाज आग की लपटों में घिर गया. होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है और उस पर ईरानी नौसेना का नियंत्रण बना हुआ है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों को खर्चा उठाने की बात कही है.