जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गाइड बनकर आतंकियों की राह बनाते थे आसान! जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के मददगार अरेस्ट, IED बरामद

आरोप है कि ये तीनों लश्कर के लिए काम करते हैं. ये सीमा पार से आने वाले आतंकियों को रास्ता दिखाने, सुरक्षित आवाजाही से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराते हैं.

Author
15 Sep 2026
( Updated: 15 Sep 2026
03:48 PM )
गाइड बनकर आतंकियों की राह बनाते थे आसान! जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के मददगार अरेस्ट, IED बरामद
File Photo/IANS
Advertisement

जम्मू कश्मीर के रजौरी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लश्कर के तीन मददगाकों को अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है तीनों लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते हैं. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन,मोहम्मद आजम, और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है. तीनों राजौरी के ही रहने वाले हैं. आरोप है कि ये तीनों लश्कर के लिए काम करते हैं. ये सीमा पार से आने वाले आतंकियों को रास्ता दिखाने, सुरक्षित आवाजाही से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराते हैं. 

टेरर मॉड्यूल पर बड़ी चोट

Advertisement

घाटी में पाकिस्तान के टेरर मॉड्यूल पर इसे बड़ी चोट माना जा रहा है. आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है. राजौरी और आस-पास के इलाकों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. बताया जा रहा है जाकिर हुसैन,मोहम्मद आजम, और मोहम्मद मुश्ताक पीर पंजाल इलाके में एक्टिव थे और लश्कर के लिए काम कर रहे थे. 

गाइड बनकर आतंकियों को दिखाते थे रास्ता!

जांच में सामने आया कि तीनों गाइड के तौर पर काम करते हैं, ऐसे में लश्कर  के लिए मददगार साबित हुए. इन पर आतंकियों को लोकेशन जैसी मदद मुहैया कराने के भी आरोप हैं. 
तीनों में से एक आरोपी के पास भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है. जिसका इस्तेमाल आरोपी की सुरक्षा के लिए टारगेटेड हमले किए जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. 

Advertisement

शोपियां में आंतकियों के ठिकाने का भंडाफोड़

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त ऑपरेशन जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने जिले के नाइकपोरा मेमेंडर इलाके में खास जानकारी मिलने के बाद शुरू किया था. 
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कई बड़े एंटी-मिलिटेंसी ऑपरेशन और घेराबंदी अभियान चलाए हैं. 

यह भी पढ़ें- इधर पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान, उधर पूर्व पत्नी ने हाथ में रचा ली मेहंदी, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कर ली दूसरी शादी

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें