जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ग्रेटर नोएडा: खाटू श्याम जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत

रणदीप पात्रा मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे, परिवार खाटू श्याम मंदिर जाने वाला था, इससे पहले उनका 11 साल का बेटा 23वें फ्लोर की बालकनी से फूल तोड़ रहा था.

Author
30 Oct 2026
( Updated: 30 Oct 2026
05:11 PM )
ग्रेटर नोएडा: खाटू श्याम जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल, 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
Image Source- Social Media
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे. 

इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे जा गिरे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया. मृतकों में 40 साल के रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव हैं. 

खाटू श्याम जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहां रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव को गंभीर हालत में पाया गया. 

Advertisement

पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को दिए गए बयान में मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था. इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे. इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए. 

बेटे को बचाने में गई पिता की जान

हालांकि, हादसे की असली वजह क्या है यह पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फूल तोड़ते समय बेटे का पैर फिसल गया था और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया था. उसे बचाने के लिए पिता दौड़े और खींचने की कोशिश की, लेकिन उनका भी पैर फिसल गया, देखते ही देखते दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, सेना-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Advertisement

यह भी पढ़ें

थाना बिसरख पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें