जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में चुनावी हलचल तेज! अमित शाह ने फूंका 2027 का बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपे 5 बड़े टारगेट; CM योगी भी रहे मौजूद

Amit Shah in Lucknow: अमित शाह के लखनऊ पहुंचने से पहले ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन मिलने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी

Author
30 Oct 2026
( Updated: 30 Oct 2026
01:59 PM )
UP में चुनावी हलचल तेज! अमित शाह ने फूंका 2027 का बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपे 5 बड़े टारगेट; CM योगी भी रहे मौजूद
Image Source: IANS
Advertisement

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए CM योगी आदित्यनाथ के साथ चौधरीचरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे.. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इसके बाद अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत सभी नेताओं ने दीप प्रज्वलित करके की. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

अमित शाह के दौरे से BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमित शाह के लखनऊ पहुंचने से पहले ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन मिलने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी. 2027 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नए प्रदेश संगठन के गठन के बाद पंकज चौधरी के नेतृत्व में यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है. अमित शाह एक कुशल राजनीतिक रणनीतिकार हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई अभियानों का नेतृत्व किया है और हर बार पार्टी को बड़ी जीत मिली है. 

बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई.. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई... सुबह 11:45 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे... बैठक में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के बीच आने वाले चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर विस्तार से बातचीत हुई..

Advertisement

बैठक में कई बड़े नेता रहे मौजूद

भाजपा की इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, महेंद्र पांडेय, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विनय कटियार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने की अपील की.. उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाना जरूरी है...इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आपसी तालमेल बेहतर करने और पार्टी की गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया..

संगठन को मजबूत करने के लिए तय किए गए पांच प्रमुख लक्ष्य

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में BJP ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पांच प्रमुख लक्ष्यों पर काम करने की योजना बनाई है... इसमें सबसे पहले बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना शामिल है..इसके साथ ही हर बूथ पर कार्यकर्ताओ की भागीदारी बढ़ाने और उनके बीच लगातार बातचीत बनाए रखने पर जोर दिया गया है...पार्टी चाहती है कि बूथ स्तर पर संगठन की टीम पूरी तरह सक्रिय रहे, ताकि जनता के बीच पार्टी की पहुंच बनी रहे..

Advertisement

दूसरे ओर लक्ष्य के तहत मंडल और जिला स्तर पर नियमित बैठकें करने और संगठन के कामकाज की समीक्षा करने की बात कही गई है... इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कहां संगठन अच्छा काम कर रहा है और किन जगहों पर सुधार की जरूरत है.. तीसरे लक्ष्य में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और नए मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके...

वहीं चौथे और पांचवें लक्ष्य के तहत कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा... पार्टी का प्रयास है कि हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझे और संगठन के लिए पूरी सक्रियता से काम करे...

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी

BJP का मुख्य जोर बूथ समितियों को लगातार सक्रिय रखने पर है.. इसके लिए मंडल और जिला स्तर पर नियमित बैठकें होंगी और संगठन के काम की समीक्षा की जाएगी.. पार्टी चाहती है कि चुनाव से पहले संगठन की हर छोटी-बड़ी कमी को दूर कर लिया जाए... साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जमीनी स्तर तक मजबूत हो सके...

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अमित शाह भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए अभिभावक की तरह हैं . वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन देंगे. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी.

Advertisement

रवि किशन बोले- राजनीति के चाणक्य आ रहे हैं

भाजपा सांसद रवि किशन ने अमित शाह के दौरे पर खुशी जताते हुए कहा कि राजनीति के चाणक्य आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यहां मेले जैसा माहौल है. उन्होंने कहा कि अमित शाह के पैर बहुत शुभ हैं. बंगाल चुनाव में भी वह उनके साथ थे और जहां उन्होंने कदम रखा, वहां पार्टी के पक्ष में माहौल बना.

Advertisement

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और उनका मार्गदर्शन करने आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है. प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2027 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की शुरुआत आज से होगी.

300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सभागार भरा हुआ है. यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है. वहीं मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संगठन के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा.भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में अमित शाह का मार्गदर्न काफी महत्वपूर्ण है. आगामी चुनावों में उनकी रणनीति का असर देखने को मिलेगा। पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

रात में जगमगाते बाजार और नाइट शिफ्ट में काम करती महिलाएं... CM योगी ने बताया 2017 के बाद कितना बदला यूपी

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी कहा कि अमित शाह के आने से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की गरिमा बढ़ी है और पार्टी मिलकर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए काम करेगी. भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी अमित शाह के आगमन पर उत्साह जताया और कहा कि पार्टी के समर्थन में जबरदस्त लहर चलने वाली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें