जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, कही भावुक बात

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में निधन हो गया. शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उनके निधन पर बीजेपी नेताओं समेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शोक व्यक्त किया.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, कही भावुक बात
Image Source: IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का शुक्रवार निधन हो गया. उन्होंने आज सुबह भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एम्स पहुंचे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी माताजी के निधन की जानकारी दी. उनके निधन पर बीजेपी के तमाम नेताओं ने शोक जताया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी माताजी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया.

शिवराज सिंह ने साझा की जानकारी 

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है. हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं. मां का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता. आज उनकी स्मृतियां मन को भावुक कर रही हैं. परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें. पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा.'

यह भी पढ़े: नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़, विकास के नए अध्याय की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय

CM साय ने जताया शोक 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है. उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Advertisement

बताते चले कि इस दुखद घटना के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. बीजेपी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत काशीबाई को श्रद्धांजलि दी है. मां के निधन से शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार गहरे दुख में है. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें