जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

5 लाख फर्जी ईमेल, पाकिस्तान से कनेक्शन, क्रिप्टो में पेमेंट! UP ATS ने बम धमकी के मास्टरमाइंड अंकित शंखवार को दबोचा

योगी सरकार में साइबर नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर यूपी है. इसी कड़ी में UP ATS ने अंकित शंखवार को फर्जी बम धमकी मामले में गिरफ्तार किया है. वो पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत अन्य देशों में बैठे लोगों को फेक ई-मेल आईडी बेचता था और क्रिप्टो में पेमेंट लेता था.

Author
30 Oct 2026
( Updated: 30 Oct 2026
11:30 AM )
5 लाख फर्जी ईमेल, पाकिस्तान से कनेक्शन, क्रिप्टो में पेमेंट! UP ATS ने बम धमकी के मास्टरमाइंड अंकित शंखवार को दबोचा
Representationl Image/ Source: IANS/ CANVA
Advertisement

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और देशविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यूपी एटीएस लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में यूपी एटीएस ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर उन्हें देश के बाहर बैठे लोगों को बेचने और धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में कानपुर नगर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि इन ई-मेल आईडी का इस्तेमाल नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और मुंबई में स्कूलों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए किया गया था.

इस मामले में सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर में प्रस्तावित शो को बम धमाके से निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है. साथ ही एक बॉलीवुड अभिनेता के घर पर भी बम धमाका करने की धमकी दी गई थी. आरोपी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में बैठे लोगों को फर्जी ई-मेल आईडी बेचता था और इसके बदले क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान लेता था. एटीएस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है. लैपटॉप में करीब 5 लाख ई-मेल आईडी मिली हैं.

पाकिस्तान और विदेशों में बैठे लोगों से जुड़ाव की जांच

Advertisement

यूपी एटीएस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2021 से फर्जी ई-मेल आईडी बनाने का काम कर रहा था. वह वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था. इन आईडी को सोशल मीडिया के फेसबुक से जुड़े ग्रुप्स के जरिए बेच रहा था. पूछताछ में पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्किये, मिस्र और अन्य देशों के लोगों व समूहों से संपर्क भी सामने आया है. आरोपी के मोबाइल में अलग-अलग देशों के नंबरों से व्हाट्सऐप नंबर और बड़ी मात्रा में यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी मिली है. एटीएस के मुताबिक, आरोपी ने बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम को फर्जी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई थी. इसके बदले उसे 6 हजार यूएसडीटी भुगतान किए गए. जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.

स्कूलों और दिलजीत दोसांझ के शो को धमकी

जिस ई-मेल आईडी से नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी भरे संदेश भेजे गए, वह आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल में मिली फर्जी आईडी में शामिल थी. इन ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का नाम लेकर धमकियां दी गई थीं. पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली-एनसीआर में प्रस्तावित कार्यक्रम और एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता के घर को भी निशाना बनाने की धमकी भी शामिल है.

इसके अतिरिक्त, 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में मेयर कार्यालय को बम विस्फोट की धमकी भेजने के मामले में इस्तेमाल हुई एक अन्य ई-मेल आईडी भी आरोपी के पास मिली. एटीएस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को नोएडा के स्कूलों और अन्य स्थानों पर भेजे गए धमकी भरे ई-मेल से संबंधित आईडी भी जांच में सामने आई है.

ये भी पढ़ें: राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी सरकारी नौकरी में बाधा...यूपी में नियुक्ति विभाग ने अभ्यर्थियों के सत्यापन पर स्पष्ट किया रुख

Advertisement

करीब 5 लाख ई-मेल आईडी मिलने से बढ़ा जांच का दायरा

गिरफ्तारी के दौरान बरामद लैपटॉप की एक्सेल फाइलों में करीब 5 लाख ई-मेल आईडी मिली हैं. इन आईडी के साथ पासवर्ड, रिकवरी ई-मेल और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी भी दर्ज थीं.

ये भी पढ़ें: UP: अब Character Verification के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरी! योगी सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव; जानें नए न‍ियम

क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान, नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश

Advertisement

यह भी पढ़ें

एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले बाइनेंस क्रिप्टो वॉलेट के जरिए भुगतान लेता था. बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम के साथ व्हाट्सएप पर संपर्क और भुगतान से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं. इस संबंध में लखनऊ एटीएस थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि साजिश से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें