जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इधर पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान, उधर पूर्व पत्नी ने हाथ में रचा ली मेहंदी, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कर ली दूसरी शादी

पाकिस्तान की जेल में बंद, गंभीर रूप से बीमार पूर्व पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने दूसरी शादी कर ली है. हाल में ही इमरान के दोनों बेटों का लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंटरव्यू आया था, जिसके कारण पाकिस्तान में भारी बवाल मचा था.

Author
14 Sep 2026
( Updated: 14 Sep 2026
05:30 PM )
इधर पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान, उधर पूर्व पत्नी ने हाथ में रचा ली मेहंदी, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कर ली दूसरी शादी
Image Source-IANS
Advertisement

पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की पूर्व ब्रिटिश पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने दूसरी शादी कर ली है. ब्रिटेन की मशहूर शख्सियतों में से एक, दिवंगत प्रिंसेस डायना की दोस्त 52 वर्षीय जेमिमा ने 62 वर्षीय उद्योगपति कैमरन ओ'राइली से शादी की है. जेमिमा एक जानी-मानी अवॉर्ड-विनिंग फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. 

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने किससे कर ली दूसरी शादी?

आपको बता दें कि जेमिमा के पति  दिवंगत मीडिया दिग्गज और इंटरनेशनल रग्बी स्टार सर एंथनी ओ'राइली के बेटे हैं. जेमिमा के भाई बेन गोल्डस्मिथ ने पुष्टि की कि दोनों ने रात शादी कर ली और उनकी पत्नी जेमिमा जोन्स ने ऑनलाइन लिखा: 'कितना खुशी का दिन है!' 

कौन हैं जेमिमा के दूसरे पति?

कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने के दौरान हुई. कैमरन के चार बच्चे हैं, जबकि जेमिमा के इमरान से दो बेटे कासिम और सुलेमान हैं. इमरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. जेमिमा और उनके बेटे इमरान की जेल से रिहाई के लिए कैंपेन चला रहे हैं. इमरान 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं.

Advertisement

9 साल बाद इमरान खान-जेमिमा गोल्डस्मिथ का हो गया था तलाक!

1995 में दोनों की शादी हुई, 9 साल बाद पाकिस्तान में पैदा हुए हालात, इमरान की राजनीति में एक्टिवनेस और जेमिमा के धर्म को लेकर कैंपन के कारण उन्हें पाकिस्तान के साथ-साथ रिश्ते भी खत्म करना पड़ा. 2004 में दोनों की नौ साल की शादी खत्म हुई. इसके बाद जेमिमा के एक्टर ह्यू ग्रांट, कॉमेडियन रसेल ब्रांड और 'द क्राउन' के स्क्रिप्ट राइटर पीटर मॉर्गन के साथ कई हाई-प्रोफाइल रिश्ते रहे. 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेमिमा और कैमरन के बीच रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत से पहले तक दोनों के बीच दोस्ती भी रही या दोनों कुछ समय तक दोस्त थे.

जेमिमा और कैमरन की कैसे हुई मुलाकात?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 'वे पहली बार काम के सिलसिले में मिले थे और उससे पहले कुछ समय तक दोस्त रहे थे. वे एक साल से ज़्यादा समय से दोनों साथ हैं. कैमरन बहुत प्राइवेट इंसान हैं और जेमिमा उनकी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पक्की हैं, जिस कारण दोनों के बीच करीबी बढ़ी.

Advertisement

ऑक्सफोर्ड से पढ़े-लिखे कैमरन ने अपने पिता के मीडिया एंपायर 'इंडिपेंडेंट न्यूज़ एंड मीडिया' में एक दशक तक काम किया और बाद में ऑस्ट्रेलियाई ग्रुप 'APN न्यूज़ एंड मीडिया' में काम किया, जिसके बाद 2000 में उन्होंने चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया.

कौन हैं जेमिमा गोल्डस्मिथ?

आपको बता दें कि यह शादी जेमिमा की माँ, लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ की मौत के लगभग एक साल बाद हो रही है. लेडी एनाबेल एक जानी-मानी हस्ती थीं और उन्हीं के नाम पर मेफेयर में 'एनाबेल्स' नाइटक्लब का नाम रखा गया है. जेमिमा के पिता, अरबपति टाइकून सर जेम्स गोल्डस्मिथ का निधन 1997 में हुआ था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: धुरंधर से डरा मुनीर! चंद घंटे के अंदर इमरान खान को किया अस्पताल से जेल शिफ्ट, चप्पे-चप्पे पर जवान, फोन-फोटो भी बैन

कब से जेल में बंद हैं इमरान खान?

अवॉर्ड वीनिंग डॉक्यूमेंट्री मेकर जेमिमा फिलहाल अपने पूर्व पति इमरान खान की रिहाई के लिए कैंपेन चला रही हैं, जिनसे उन्होंने 2005 में तलाक ले लिया था. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा गया था. पिछले साल दिसंबर में उन्हें और भी सज़ाएँ सुनाई गईं, जिन्हें वे और उनके समर्थक राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हैं.

ये भी पढ़ें: धुरंधर से डरा मुनीर! चंद घंटे के अंदर इमरान खान को किया अस्पताल से जेल शिफ्ट, चप्पे-चप्पे पर जवान, फोन-फोटो भी बैन

यह भी पढ़ें

वकीलों ने पिछले महीने बताया था कि जेल की 'बेहद खराब' स्थितियों के कारण मिस्टर खान की सेहत बिगड़ गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया और उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें