×
जिस पर देशकरता है भरोसा

US ने ईरान के ‘गर्व’ पर की चोट, अंधेरा-अंधेरा हुआ मिडिल ईस्ट, 3300 करोड़ के B1 ब्रिज को किया ध्वस्त, जानें अहमियत

ईरान में इस ब्रिज को न केवल दो शहरों को जोड़ने वाला जरिया माना जाता है, साथ ही यह ईरान के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना भी था.

Author
02 Apr 2026
( Updated: 15 Apr 2026
01:34 PM )
US ने ईरान के ‘गर्व’ पर की चोट, अंधेरा-अंधेरा हुआ मिडिल ईस्ट, 3300 करोड़ के B1 ब्रिज को किया ध्वस्त, जानें अहमियत
Image Source: Canva
Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच जंग को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं. वार्ता की गुंजाइश के बीच ये वॉर कमजोर पड़ने की बजाय भीषण हो रहा है. अमेरिका और इजरायल ने इस बार ईरान के गर्व कहे जाने वाले B1 ब्रिज पर हमला किया है. 

यह ब्रिज तेहरान और करज जैसे दो बड़े शहरों को जोड़ता है, लेकिन US-इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद यह दो टुकड़ों में बंट गया है. ईरान में इस ब्रिज को न केवल दो शहरों को जोड़ने वाला जरिया माना जाता है, साथ ही यह ईरान के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना भी था. 

अमेरिका ने कैसे तोड़ा ईरान का B1 ब्रिज? 
B1 ब्रिज पर वार ईरान के आत्मविश्वास और गर्व पर प्रहार करने जैसा है. यह ब्रिज ईरान के सबसे सेफ जोन वाले इलाके में था. इजरायली और अमेरिकी सेना ने इस अभेद किले को भेदते हुए पुल पर हमला किया. 

क्या है ईरान के B1 ब्रिज की खासियत? 

Advertisement
  • ईरान के लिए यह ब्रिज रणनीतिक रूप से काफी महत्व रखता है
  • B1 ब्रिज की लागत लगभग 3300 करोड़ रुपये है 
  • यह ब्रिज मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे पुलों में से एक था
  • तेहरान और करज के बीच की दूरी को मिटाने वाला महासेतु 
  • ईरान की आर्थिक और सैन्य गतिविधियों की लाइफलाइन

तेहरान और करज के बीच की दूरी को कम करने वाला यह महाब्रिज ईरान की ताकत था, जो अब इतिहास बन गया. इस पुल पर हमले के जरिए अमेरिका और US ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. चाहे वह ईरान के लॉजिस्टिक सिस्टम को ध्वस्त कर सप्लाई में बाधा डालना हो, या ईरान की सेना की राह को मुश्किल बनाना हो या ट्रासंपोर्ट सिस्टम को ध्वस्त करना हो. 

यह भी पढ़ें- जंग के बीच राहत भरी खबर... ईरान 7 साल बाद भारत को भेज रहा कच्चे तेल की बड़ी खेप

इस हमले के जरिए अमेरिका और इजरायल ने बता दिया कि अभी भी वह ईरान के अंदर तक घुसकर अहम हिस्सों को जमींदोज करने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं, B1 ब्रिज पर हमला इतना जोरदार था कि ईरान के कई इलाके अंधेरे में डूब गए. बिजली ग्रिड ठप हो गए. इस बड़े हमले ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खोल दी, 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें