जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों समेत 21 की मौत

पाक‍िस्‍तान के पेशावर में स्‍कूल की छत ग‍िरने से 21 लोगों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों में 20 बच्‍चे और एक महिला शिक्षिका शाम‍िल हैं.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
01:06 PM )
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों समेत 21 की मौत
Image Credit: IANS
Advertisement

पाक‍िस्‍तान के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में गुरुवार को एक स्‍कूल की छत ग‍िरने से 21 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 20 बच्‍चे और एक महिला शिक्षिका शाम‍िल हैं. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 21 की मौत

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरएच) के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि मरने वाले 20 छात्रों में 18 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं. उनकी उम्र 7 से 12 साल के बीच है. हादसे में एक महिला शिक्षिका की भी जान चली गई.

Advertisement

मलबे में दबे लोगों को न‍िकालने में जुटे बचावकर्मी   

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे में प्रभावित सभी बच्चों की उम्र 13 साल कम 

Advertisement

आसिम ने बताया कि हादसे में प्रभावित सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम थी. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू 1122 की एंबुलेंस टीम ने आठ से ज्यादा घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया. बचावकर्मी मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. अधिकारियों को आशंका थी कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में इमारतों और छतों के गिरने की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं. सुरक्षा मानकों का कमजोर पालन और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल अक्सर ऐसे हादसों की वजह बनता रहा है.

Advertisement

अगस्त में भी छत गिरने से हुई थी कई लोगों की मौत 

इसी साल अगस्त में लगातार तीन दिन हुई भारी बारिश के बाद इस्लामाबाद में एक घर की छत गिरने से एक दंपति की मौत हो गई थी जबकि उनकी बेटियां घायल हो गई थीं. इससे पहले जून में लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई थी.

यह हादसा उस घटना के दो महीने बाद हुआ है, जब पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर में एक निजी स्कूल की कक्षा की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे.

जून में ही एक अन्य घटना में, पंजाब प्रांत के गुजरात जिले के खवासपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें

इन लगातार हो रहे हादसों ने पाकिस्तान में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें