×
जिस पर देशकरता है भरोसा

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान और कतर ने चेतावनी दी

ईरान ने दक्षिणी शहर असालुयेह और साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमलों को वॉर क्राइम करार दिया है और कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा.

Author
18 Mar 2026
( Updated: 18 Mar 2026
08:00 PM )
इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान और कतर ने चेतावनी दी
Advertisement

मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है. बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, जिसके बाद तेहरान ने गल्फ क्षेत्र में हमले की चेतावनी दी. इस बीच कतर ने भी इजरायली हमले को "खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना" बताया.

तेहरान बोला 'वॉर क्राइम' का देंगे जवाब

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक इजरायली एयरफोर्स अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायली वायु सेना ने देश के दक्षिण में स्थित ईरानी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया. अधिकारी के अनुसार, इन हमलों में बुशेहर प्रांत में स्थित ईरान की सबसे बड़ी गैस प्रोसेसिंग सुविधा को निशाना बनाया गया.

इसकी पुष्टि ईरानी सरकारी टेलीविजन ने भी की. खबर में बताया: "कुछ देर पहले, असलुयेह स्थित साउथ पार्स स्पेशल इकोनॉमिक एनर्जी जोन में गैस ठिकानों के कुछ हिस्सों पर अमेरिका-इजरायल ने प्रोजेक्टाइल दागे."

Advertisement

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला

यह हमला दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्रों में से एक साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़ी इकाइयों पर किया गया, हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है.

यह पहली बार है जब मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के गैस या ऊर्जा ठिकानों को सीधे निशाना बनाया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. इससे पहले बुशेहर इलाके में परमाणु संयंत्र के पास भी हमले की खबरें आई थीं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी थी.

ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की दी चेतावनी 

Advertisement

इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है.

आईआरजीसी के मुताबिक आने वाले घंटों में इन ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है. ईरान ने अपनी गैस फैसिलिटीज पर हुए हमलों के बाद बड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है. ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अब उन "दुश्मन के इंफ्रास्ट्रक्चर" को निशाना बनाया जाएगा, जिन्हें अब तक सुरक्षित माना जाता था.

ईरान ने गैस फील्ड पर हुए हमलों को 'वॉर क्राइम' करार दिया

Advertisement

ईरान ने दक्षिणी शहर असालुयेह और साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमलों को वॉर क्राइम करार दिया है और कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा.

हमले पर कतर ने सख्त ऐतराज जताया है. इसे "खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना" स्ट्राइक करार दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने एक्स पर कहा, "ईरान के साउथ पार्स क्षेत्र से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाना गलत है. वो कतर के नॉर्थ फील्ड का ही विस्तार है. इस क्षेत्र में मौजूदा सैन्य तनाव के बीच उठाया गया ये कदम बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है."

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, "ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों और पर्यावरण के लिए भी खतरा है," और सभी पक्षों से "महत्वपूर्ण ठिकानों" को निशाना न बनाने की अपील की.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें