Iran-Israel War: ईरान का गुप्त हथियार हिज़्बुल्लाह मैदान में... इज़राइल और अमेरिका के लिए नया खतरा, मिसाइलों की बौछार से मचाई खलबली!

Iran Hezbollah Weapon: अब युद्ध में हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है. हिजबुल्लाह एक ऐसा ग्रुप है जिसे ईरान ने लंबे समय से तैयार किया है. इससे पहले यह ग्रुप शांत रहा और किसी बड़े हमले में नहीं आया.

Author
02 Mar 2026
( Updated: 02 Mar 2026
09:54 AM )
Iran-Israel War: ईरान का गुप्त हथियार हिज़्बुल्लाह मैदान में... इज़राइल और अमेरिका के लिए नया खतरा, मिसाइलों की बौछार से मचाई खलबली!
Image Source: Social Media

Iran-Israel War: अभी मिडिल-ईस्ट पूरी तरह से युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान से लेकर इजरायल तक आसमान धुआं-धुआं है. होली के मौके पर लोग बम और मिसाइलों की रोशनी देख रहे हैं, जिसे कह सकते हैं “बम-मिसाइल वाली दिवाली.” अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े हमले किए हैं. इन हमलों में कई लोग मारे गए और शहरों को बहुत नुकसान हुआ. खबरों के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत भी हुई है. उनके परिवार को भी भारी नुकसान हुआ. इस हमले ने ईरान को बहुत गुस्से में ला दिया है और उसने बदला लेने का फैसला कर लिया है.

हिजबुल्लाह का युद्ध में आना

अब युद्ध में हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है. हिजबुल्लाह एक ऐसा ग्रुप है जिसे ईरान ने लंबे समय से तैयार किया है. इससे पहले यह ग्रुप शांत रहा और किसी बड़े हमले में नहीं आया. लेकिन अब ईरान की मदद करने के लिए हिजबुल्लाह ने मैदान में कदम रखा है. हिजबुल्लाह ने इज़राइल पर हमला शुरू कर दिया है.

इज़राइल की सेना (IDF) ने बताया कि लेबनान से छह रॉकेट हाइफा शहर पर दागे गए. इज़राइल ने कुछ रॉकेट इंटरसेप्ट कर लिए, लेकिन अब उन्हें लेबनान से आने वाले हमलों के लिए सावधान रहना पड़ेगा. इससे साफ है कि हिजबुल्लाह अब सक्रिय हो चुका है और ईरान के साथ मिलकर इज़राइल को नुकसान पहुंचा रहा है.

युद्ध और बड़ा होने वाला है

हिजबुल्लाह का युद्ध में शामिल होना, ईरान और इज़राइल के बीच की लड़ाई को और बड़ा कर रहा है. यह ग्रुप ईरान का सबसे बड़ा सहयोगी है. ईरान ने इसे हथियार, पैसा और ट्रेनिंग दी है. 1980 के दशक से यह ईरान की ‘एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस’ का हिस्सा है. यानी हिजबुल्लाह ईरान की तरह एक अघोषित सेना की तरह काम करता है.

अमेरिका, इज़राइल और पश्चिमी देशों के अनुसार, हिजबुल्लाह एक आतंकी संगठन है. 2024 में इज़राइल के साथ लड़ाई के बाद यह कमजोर हो गया था, लेकिन अब ईरान के दबाव में फिर से सक्रिय हो रहा है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और हिजबुल्लाह मिलकर इज़राइल पर हमले की योजना बना रहे हैं.

इज़राइल के लिए सरप्राइज

हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले ने इज़राइल को चौका दिय. उत्तरी इज़राइल में सायरन बजे और लोग डर में आ गए. हालांकि हिजबुल्लाह ने अभी आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन इज़राइल और रिपोर्ट्स कह रही हैं कि यह हिजबुल्लाह का ही काम है.

यह भी पढ़ें

इससे साफ है कि यह लड़ाई अब सिर्फ़ ईरान तक सीमित नहीं है. हिजबुल्लाह के शामिल होने से युद्ध और भी भड़कने वाला है.ईरान ने भी इज़राइल पर मिसाइलें दागी हैं, जिससे तेल अवीव और आसपास के इलाकों में नुकसान हुआ. मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेस भी ईरान के हमलों का निशाना बने. अमेरिका ने पहली बार इस हमले में अपने सैनिकों की मौत की खबर दी, जिसमें तीन सैनिक मारे गए.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें