×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"भारत में चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते..."जॉर्जिया मेलोनी से इटली के डिप्टी पीएम ने क्यों कही ये बात?

Giorgia Meloni: मेलोनी ने यह भी बताया कि उनके शानदार स्वागत को देखकर इटली के डिप्टी प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर वह नई दिल्ली से चुनाव लड़तीं, तो शायद लाखों वोट जीत जातीं.

Author
26 Jun 2026
( Updated: 26 Jun 2026
10:50 AM )
"भारत में चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते..."जॉर्जिया मेलोनी से इटली के डिप्टी पीएम ने क्यों कही ये बात?
Image Source: X/@GiorgiaMeloni/IANS
Advertisement

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी नई किताब में भारत दौरे से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे वह आज भी बेहद खास मानती हैं..उन्होंने बताया कि साल 2023 में जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब नई दिल्ली की सड़कों पर जगह -जगह उनके बड़े -बड़े पोस्टर लगे हुए थे. इन पोस्टर्स पर उनकी तस्वीर के साथ 'वेलकम' लिखा था. यह देखकर वह काफी भावुक और खुश हुई थीं, क्योंकि उन्होंने इतनी गर्मजोशी से स्वागत की उम्मीद नहीं की थी ..

वापसी के समय मिला एक और प्यारा सरप्राइज

मेलोनी ने बताया कि भारत से लौटते वक्त उन्हें एक और सुखद आश्चर्य मिला. जिन पोस्टर्स पर पहले 'वेलकम' लिखा था, उन्हीं पर अब उनकी तस्वीर के साथ 'विजिट करने के लिए थैंक यू' लिखा हुआ था. उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा बदलाव उनके दिल को छू गया. उन्हें लगा कि भारत सिर्फ मेहमानों का स्वागत ही नहीं करता, बल्कि विदाई भी उतनी ही आत्मीयता और सम्मान के साथ देता है.

Advertisement

डिप्टी पीएम ने भी किया मजाक

मेलोनी ने अपनी किताब में यह भी बताया कि उनके शानदार स्वागत को देखकर इटली के डिप्टी प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर वह नई दिल्ली से चुनाव लड़तीं, तो शायद लाखों वोट जीत जातीं. इस बात पर सभी हंस पड़े, लेकिन इससे यह भी साफ था कि भारत में उन्हें मिला सम्मान हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया था.

"बेटी दोषी निकले तो उसे भी उसी किले से धक्का दे दो..." सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान, मां ने भी खोले कई राज

Advertisement

दो बार भारत आईं मेलोनी

साल 2023 में जॉर्जिया मेलोनी ने दो बार भारत का दौरा किया. पहली बार वह मार्च में रायसीना डायलॉग में शामिल होने आईं, जबकि दूसरी बार सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचीं. दोनों ही यात्राओं के दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई और दोनों नेताओं के बीच अच्छी समझ और दोस्ताना रिश्ता देखने को मिला.

'मेलोडी' ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ताना तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. लोगों ने दोनों के नामों को जोड़कर मजाकिया अंदाज में 'मेलोडी' नाम दे दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा.

चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, राम मंदिर के सेवादार समेत 8 पर FIR

Advertisement

हाल ही में जब प्रधानमंत्री मोदी इटली के रोम दौरे पर गए, तो उन्होंने मेलोनी को 'मेलोडी' नाम की टॉफी का पैकेट उपहार में दिया. यह सोशल मीडिया पर बने उसी मजेदार नाम की ओर इशारा था.मेलोनी ने भी मुस्कुराते हुए यह तोहफा कैमरे पर दिखाया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए 'मेलोडी' लेकर आए हैं. उनका यह वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

भारत की मेहमाननवाजी ने छोड़ी गहरी छाप

यह भी पढ़ें

जॉर्जिया मेलोनी की बातों से साफ है कि भारत में मिला सम्मान और अपनापन उनके दिल में खास जगह बना चुका है. उन्होंने माना कि यहां जिस तरह उनका स्वागत हुआ और विदाई दी गई, वह उनके लिए सिर्फ एक आधिकारिक दौरा नहीं, बल्कि हमेशा याद रहने वाला अनुभव बन गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें