×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत को आंख दिखाने वाले तुर्किये से इस देश ने ऐसा क्या मांग लिया, हाथ-पांव फूले, 30 दिन का अल्टीमेटम

आर्मी चीफ मुहूूजी ने तुर्की से वहां की सबसे खूबसूरत लड़की मांग ली है, जिसे वह पत्नी बनाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो नतीजे गंभीर होंगे.

भारत को आंख दिखाने वाले तुर्किये से इस देश ने ऐसा क्या मांग लिया, हाथ-पांव फूले, 30 दिन का अल्टीमेटम
Source- X/@mkainerugaba
Advertisement

‘हमें अपनी सबसे खूबसूरत महिला भेजो, शादी करनी है और ये कोई धमकी नहीं आखिरी चेतावनी है ऐसा नहीं किया तो 30 दिनों के भीतर अंजाम भुगतने होंगे.’ ये कहने वाला कोई गुंडा, मवाली या डॉन, गैंगस्टर नहीं है. बल्कि एक देश के राष्ट्रपति का बेटा और वहां की सेना का चीफ है. 

युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा (Muhoozi Kainerugaba) ने तुर्की के सामने दो अजीबोगरीब मांगे रखीं हैं. पहली मांग है सोमालिया में इस्लामी आतंकवाद से लड़ने के लिए तुर्की उन्हें एक अरब डॉलर दे, दूसरी मांग है कि तुर्कि अपनी सबसे खूबसूरत महिला युगांडा भेजे. जिससे आर्मी चीफ मुहूजी कैनेरुगाबा अपनी पत्नी बनाएंगे.

युगांडा आर्मी चीफ की दो बड़ी मांग

मुहूजी कैनेरुगाबा ने चेतावनी दी कि तुर्की अगर 30 दिनों में उन्हें एक अरब डॉलर (9 हजार करोड़) और देश की सबसे खूबसूरत लड़की नहीं देता है, तो युगांडा की राजधानी कंपाला में तुर्की के दूतावास को बंद कर दिया जाएगा. युगांडा सेना की इस डिमांड की काफी आलोचना हो रही है. 

‘हल्के में लिया तो भुगतने होंगे नतीजे’

Advertisement

कैनेरुगाबा ने कहा कि युगांडा और तुर्किए के बीच संबंध गंभीर हैं और इन्हें सोशल मीडिया ड्रामा की तरह नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि युगांडा जल्द ही तुर्किए के साथ राजनयिक संबंध तोड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द उनके साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर देंगे. उन्होंने तुर्किए पर युगांडा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘ऐसे दोस्त की क्या ज़रूरत है जो पीठ में छुरा घोंपता रहे.’ उन्होंने इस चेतावनी के साथ युगांडावासियों को अपनी सुरक्षा के लिए तुर्किए की यात्रा न करने की सलाह भी दी. इतना ही नहीं उन्होंने युगांडा में टर्किश एयरलाइंस को बंद करने की भी सलाह दी. 

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी से शादी करने का ऑफर

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब युगांडा के आर्मी चीफ ने बेतुका, अजीबोगरीब और विवादित बयान दिया हो. साल 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शादी के बदले 100 गाय देने की पेशकश की थी. 

उन्होंने उस वक्त ये भी कहा था कि अगर इटली ने प्रस्ताव ठुकराया, तो रोम पर कब्जा करना पड़ेगा. इस बयान के बाद उनके पिता राष्ट्रपति मुसेवेनी को माफी मांगनी पड़ी थी. साल 2022 में ही उन्होंने केन्या पर हमला करने की भी धमकी दी थी. केन्या के साथ-साथ उन्होंने नैरोबी पर भी कब्जा करने की बात कही थी. इसके बाद कैनेरुगाबा को उनके पद से हटा दिया गया था. नौबत सरकार से माफी मांगने तक की आ गई थी. 

Advertisement

कौन हैं मुहूजी कैनेरुगाबा? 

  • 1974 में जन्मे मुहूजी कैनेरुगाबा 1999 से युगांडा की सेना में शामिल हैं
  • मुहूजी युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी के बेटे हैं 
  • साल 2020-21 में उन्हें स्पेशल फोर्सेज कमांड का प्रमुख बनाया गया 
  • इसके बाद साल 2022 में वह जनरल रैंक पर प्रमोट हुए
  • साल 2024 में मुहूजी को देश की डिफेंस फोर्स का चीफ बनाया गया था 

भारत और तुर्की के रिश्ते कब बिगड़े? 

जिस तुर्की के साथ युगांडा कूटनीतिक रिश्तों की दुहाई दे रहा है वही तुर्की पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ते साझा करता है. भारत और तुर्की के रिश्ते में पिछले कुछ साल में खटास आई है.  मई 2025 में भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इस चार दिन के संघर्ष में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था. तुर्की ने इस ऑपरेशन की आलोचना की और पाकिस्तान को ड्रोन समेत सैन्य मदद दी. इसके बाद भारत और तुर्की के रिश्ते खराब हुए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘लोकतंत्र भूल जाओ…’ भारत ने जिस देश को भेजी बड़ी मदद, वहां के राष्ट्रपति ने डेमोक्रेसी को बताया झूठ

यह भी पढ़ें

इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन लगातार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देते आए हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) जैसे मंचों पर बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें