जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'इंस्टाग्राम के हम सबसे फेमस कपल', G7 में PM मोदी से मिलते ही बोलीं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, VIDEO वायरल

G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस के एवियन पहुंचे पीएम मोदी और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान मेलोनी ने पीएम से कुछ ऐसा कहा जो काफी ट्रेंड कर रहा है.

'इंस्टाग्राम के हम सबसे फेमस कपल', G7 में PM मोदी से मिलते ही बोलीं इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, VIDEO वायरल
PM Modi Met Meloni at G7/ Image: @BJP4India
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचे हुए हैं. इस दौरान उनकी G7 के सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात हुई. यहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की जोड़ी खूब ट्रेंड कर रही है. इसी बीच इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी से औपचारिक मुलाकात में, हाथ मिलाते वक्त कुछ ऐसा कहा जो आग की तरह इंस्टा पर वायरल हो रहा है.

'इंस्टाग्राम पर हम सबसे फेमस कपल'

दरअसल मेलोनी, पीएम मोदी से मुलाकात में हल्के अंदाज में कहती हैं कि "आपसे मिलकर अच्छा लगा, हम इंस्टाग्राम के बहुत मशहूर 'कपल' हैं." मेलोनी का ऐसा कहना था कि वीडियो तेजी से शेयर किया जाने लगा. लोग फिर से मेलोनी+मोदी यानी कि मेलोडी की जोड़ी पर बातें करने लगे. इससे पहले बीते महीने पीएम मोदी और मोदी के मेलोडी टॉफी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

जब पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की थी मेलोडी टॉफी

Advertisement

आपको बता दें कि बीते महीने अपने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की. इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था और कुछ ही घंटों में मिलियंस ऑफ रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए.

मोदी + मेलोनी = मेलोनी

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर 'मेलोडी' नाम से जोड़ा जाता है. यह नाम दोनों नेताओं के सरनेम को मिलाकर बनाया गया है. इसी वजह से जब पीएम मोदी ने मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट जेस्चर के रूप में देखा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: PM मोदी के लिए इटली से आया ख़ास संदेश, PM जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई, प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने को बताया ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की थी मेलोडी टॉफी

इतना ही नहीं बीते महीने भी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ही पीएम मोदी से इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी देते नजर आए. मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "वेरी वेरी गुड टॉफी." इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. इतना ही नहीं मेलोनी ने कई बार ऐसा जेस्जर दिया है, जिसे कि यूथ हाथो-हाथ लेते हैं. मेलोनी का पीएम मोदी के साथ सेल्फी डालना, दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन करना, भले वो किसी भी देश के नेता से मिली हों, लोगों को काफी पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: 'थैंक्यू...', इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की ओर से मिली बधाई पर PM मोदी ने जताया आभार, दिया खास मैसेज

Advertisement

मोदी और मेलोनी की केमेस्ट्री वायरल

ये इसलिए भी अहम है कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी की उम्र 75 साल है और मेलोनी की 49 साल, लेकिन इतने उम्र के फासले के बावजूद दोनों नेताओं के बीच गजब की ट्यूनिंग है और दोनों कितनी अच्छी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के टेस्ट और जेन जी-युवाओं की पसंद-नापसंद को समझते हैं.

मोदी के लगातार 12 साल पूरे करने पर मेलोनी ने दी थी बधाई

इसी महीने की 10 जून को इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने बतौर प्रधानमंत्री 4399 दिन पूरे करने पर PM मोदी को बधाई दी थी. उन्होंने इसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण करार दिया था. उन्होंने भारत-इटली साझेदारी को भविष्य की राह करार भी दिया.

Advertisement

मेलोनी ने हाल ही में रोम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए आगे लिखा कि उनसे दोबारा मिलना बेहद सुखद रहा. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने मिलकर भारत और इटली के बीच एक "विशेष रणनीतिक साझेदारी" की शुरुआत की है, जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी-मेलोनी का ‘मेलोडी’ टॉफी वाला वीडियो, कुछ घंटों में ही तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

मेलोनी ने जब PM मोदी के इटली दौरे को किया था याद

दरअसल, पीएम मोदी 19-20 मई 2026 को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक खास संदेश भी पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”

Advertisement

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों और उनके नागरिकों के पारस्परिक हितों के लिए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं.

G7 की बैठक में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं पीएम मोदी

आपको बता दें कि सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था. मालूम हो कि प्रधानमंत्री स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे. जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, " एयरपोर्ट पर मैं स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिला और हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई."

ज्ञात हो कि जी7 सम्मेलन फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियां-ले-बैंस में आयोजित किया गया है. यहां दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता और आमंत्रित साझेदार देश वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं. 3 दिन तक चलने वाले इस समिट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे.

कौन-कौन G7 की बैठक में पहुंचा?

Advertisement

इसके बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची समेत कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे थे, जहां सदस्य देशों के बीच शिखर लेवल के साथ-साथ साइडलाइंस पर भी बैठक हुई. अमेरिका-ईरान पीस डील के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें

बता दें, पीएम मोदी वर्तमान यूरोपीय देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें