जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'थैंक्यू...', इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की ओर से मिली बधाई पर PM मोदी ने जताया आभार, दिया खास मैसेज

पीएम मोदी के बतौर प्रधानमंत्री रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे करने पर रोम से आए शुभकामना संदेश पर खास प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के पोस्ट को कोट कर उन्हें थैंक्यू कहा है. अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

Author
11 Jun 2026
( Updated: 11 Jun 2026
07:56 AM )
'थैंक्यू...', इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की ओर से मिली बधाई पर PM मोदी ने जताया आभार, दिया खास मैसेज
PM Modi with Italy PM Meloni/ Image Source: IANS
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों और उनके नागरिकों के पारस्परिक हितों के लिए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं.

रोम से आया खास संदेश, PM मोदी ने कहा थैंक्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री मेलोनी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी की मजबूत गति को आगे बढ़ाने और हमारे दोनों देशों एवं नागरिकों के पारस्परिक हित में इसे और सशक्त बनाने के लिए उत्सुक हूं."

इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर साझा करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था.

Advertisement

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया खास मैसेज!

मेलोनी ने हाल ही में रोम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच "विशेष रणनीतिक साझेदारी" की शुरुआत की है, जो भविष्य में दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी.

तस्वीर: पीएम मोदी / X
तस्वीर: पीएम मोदी / X

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पीएम मोदी के साथ हुई अपनी एक द्विपक्षीय मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर लिखा: "PM नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं.

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा कि हाल के हफ़्तों में रोम में फिर से मिलना और एक 'खास रणनीतिक साझेदारी' (Special Strategic Partnership) की संयुक्त रूप से शुरुआत करना खुशी की बात रही है; यह साझेदारी भविष्य की ओर देखते हुए हमारे देशों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के लिए इटली से आया ख़ास संदेश, PM जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई, प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करने को बताया ऐतिहासिक

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 मई को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. उस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर उनका स्वागत करते हुए लिखा था, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!" दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और स्वास्थ्य समेत करीब 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. साथ ही वर्ष 2027 को भारत-इटली 'ईयर ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म' के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया था.

तस्वीर: पीएम मोदी / X
तस्वीर: पीएम मोदी / X

Advertisement

इटली दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक हल्का-फुल्का "मेलोडी" पल भी चर्चा में रहा था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष को 'मेलोडी' टॉफी उपहार में दी थी. इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए इसे बेहद खास और पसंदीदा उपहार बताया था.

ये भी पढ़ें: टूटा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, PM मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री, अमेरिका, मलेशिया से लेकर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया. इस अवसर पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मालदीव के राष्ट्रपति, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर सहित कई वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है.

Advertisement

तस्वीर: पीएम मोदी / X
तस्वीर: पीएम मोदी / X

प्रधानमंत्री मोदी ने देश-विदेश के नेताओं से मिले शुभकामना संदेशों पर व्यक्तिगत रूप से प्रतिक्रिया दी है और राष्ट्राध्यक्षों, सीनेटर्स, सांसदों और नेताओं के पोस्ट को कोट कर उनका आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें