टूटा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, PM मोदी बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री, अमेरिका, मलेशिया से लेकर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई
4,399 दिन यानी कि लगातार 12 साल तक प्रधानमंत्री रहने का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का टूटा रिकॉर्ड टूट गया है. पीएम मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस पर उन्हें देश और विदेश, दुनियभार के नेता और राष्ट्राध्यक्षों की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए. उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे कर लिए हैं. पीएम मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों तक पद पर रहने का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 से शुरू हुए कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे.
इसके बाद से देश और विदेश से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं. अमेरिकी सिनेटर्स से लेकर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष तक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपनी शुभमकामनाएं दे रहे हैं. वहीं भारत में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से लेकर नेता और मंत्री भी बधाईयां दे रहे हैं.
इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी टूटा!
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 साल से ज्यादा समय तक पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था. इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार शपथ लेने से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है.
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौर में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्र-निर्माण प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए गए हैं, जिनमें नया संसद भवन, सेंट्रल विस्टा का रीडेवलपमेंट, कर्तव्य पथ, वंदे भारत ट्रेनें, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आईएनएस विक्रांत, कश्मीर रेल लिंक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत आरआरटीएस और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी बधाई-शुभकामनाएं
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया के कई शीर्ष नेताओं से बधाइयां मिल रही हैं. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को बधाई दी तो वहीं नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने भी शुभकामनाएं दी हैं.
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट किया, "भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई. यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है! उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
नाइजीरियाई राष्ट्रपति और अमेरिकी राजदूत ने दी पीएम मोदी को बधाई
इसी तरह, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने भी एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता के उनके नेतृत्व में लगातार तीन जनादेशों के माध्यम से जताए गए भरोसे को दर्शाती है.
नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने मोदी को बताया दोस्त
टिनुबू ने अपने संदेश में लिखा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं. यह शानदार उपलब्धि उस अटूट भरोसे और विश्वास को दर्शाती है जो भारत की जनता ने लगातार तीन कार्यकालों में उनके नेतृत्व पर जताया है. जन-सेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और वैश्विक मंच पर उनका प्रभावशाली नेतृत्व दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है.
उन्होंने आगे लिखा कि नाइजीरिया के एक अच्छे दोस्त होने के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी भी हैं, जिन पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं. इतने वर्षों में, मैंने उनकी समझदारी, साहस और अपने देश की प्रगति और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना की है.
प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल को अमेरिकियों ने बताया परिवर्तनकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका के कई लॉमेकर्स, उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय मूल के प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अमेरिका-भारत संबंध भी पहले से अधिक मजबूत बने हैं.
अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई. 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है."
US Senator John Cornyn congratulates Prime Minister Narendra Modi on becoming India's longest-serving elected Prime Minister, completing 4,399 consecutive days in office.
— ANI (@ANI) June 9, 2026
He tweets - 'Congratulations to Prime Minister Narendra Modi on becoming India's longest-serving elected… pic.twitter.com/FVJqOTJv0O
कॉर्निन ने कहा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल वास्तव में बदलाव लाने वाला रहा है. अमेरिका और भारत के रिश्ते भी पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे."
इंडियन अमेरिकन सीईओ काउंसिल के सह-संस्थापक क्या बोले?
इंडियन अमेरिकन सीईओ काउंसिल के सह-संस्थापक और टेक्सास इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले 12 वर्षों में भारत में हुए बदलावों पर विचार करने का एक अच्छा मौका है. उन्होंने एक लेख में कहा, "2026 का भारत, 2014 का भारत नहीं है. यह मानने से इनकार करना मुश्किल है कि आज भारत पहले की तुलना में दुनिया में अधिक मजबूत, प्रभावशाली और सम्मानित स्थिति में खड़ा है." उन्होंने कहा कि अब भारत को केवल संभावनाओं वाले देश के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि ऐसे देश के रूप में देखा जाता है जो उन संभावनाओं को सच भी कर रहा है.
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन का भी आया शुभकामना संदेश
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन और सीईओ निकेश अरोड़ा ने भी पीएम मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई. 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है." अरोड़ा ने कहा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल बेहद परिवर्तनकारी रहा है. मैं अमेरिका-भारत साझेदारी को आगे और मजबूत होते देखने की उम्मीद करता हूं."
अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी गायिका और भारत समर्थक मैरी मिलबेन ने इस मौके को "एक महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव" बताया. उन्होंने कहा, "आज मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई देती हूं." उन्होंने कहा, "1.4 अरब भारतीयों की प्रगति, एकता और आकांक्षाओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत के लिए आपका स्पष्ट विजन देश में बदलाव के इस दौर को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है." मिलबेन ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी सराहना की.
#WATCH | Washington DC, USA: Prominent Hollywood singer and actress Mary Millben extends her heartfelt congratulations to Prime Minister Narendra Modi on becoming India's longest-serving democratically elected Prime Minister.
— ANI (@ANI) June 9, 2026
In her video message tweeted on X, she says, "As the… pic.twitter.com/eD2bAEWnCR
मलेशिया के पीएम ने भी दी पीएम मोदी को बधाई
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''वर्षों की समर्पित जनसेवा और भारत के विकास, समृद्धि तथा वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति को मजबूत करने वाले नेतृत्व'' को दर्शाती है.
उन्होंने भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसरों के विस्तार को लेकर भारत के साथ साझेदारी आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं.
अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए भारत की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना भी की.
'जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी’: PM मोदी
वहीं पीएम मोदी सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के इस खास अवसर पर कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, "जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है." इसके साथ ही, पीएम मोदी ने एक 'संस्कृति सुभाषितम्' भी शेयर किया है, जिसमें लिखा, "सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः. विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते."
यह भी पढ़ें
'संस्कृति सुभाषितम्' का अर्थ है, "जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन की ओर से जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है, विनम्रता व संयम के साथ विकास को लक्ष्य बनाकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वास्तव में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है."