युवाओं के लिए मिसाल बनी यह महिला, IT जॉब छोड़ चलाया ऑटो, अब खुशहाल है जिंदगी; अब कमा रही 60 हजार रुपये महीना
आईटी सेक्टर की तनावपूर्ण नौकरी और लंबे कामकाजी घंटों से परेशान एक महिला ने नौकरी छोड़कर ऑटो चलाने का फैसला किया. अब वह हर महीने करीब 60 हजार रुपये कमा रही हैं और पहले के मुकाबले ज्यादा सुकूनभरी जिंदगी जी रही हैं.
Follow Us:
आज के दौर में ज्यादातर लोग अच्छी नौकरी, बड़ी कंपनी और मोटी सैलरी को ही सफलता का पैमाना मानते हैं. लेकिन एक महिला की कहानी इन सभी धारणाओं को चुनौती देती नजर आ रही है. कभी आईटी सेक्टर में काम करने वाली इस महिला ने अपनी आरामदायक नौकरी छोड़कर ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. हालांकि अब यही फैसला हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है.
नौकरी का दबाव बना बदलाव की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, महिला कई वर्षों तक आईटी सेक्टर में कार्यरत थीं. इस दौरान उन्हें अच्छी सैलरी और सुविधाएं तो मिल रही थीं, लेकिन लगातार बढ़ता काम का दबाव, लंबी वर्किंग शिफ्ट और निजी जीवन के लिए समय की कमी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही थी. धीरे-धीरे यह स्थिति उनके जीवन की खुशी और संतुलन को प्रभावित करने लगी.
आईटी से ऑटो चालक बनने तक का सफर
ऐसे में महिला ने साहसिक कदम उठाते हुए आईटी नौकरी को अलविदा कह दिया और ऑटो-रिक्शा चलाने का काम शुरू कर दिया. शुरुआत में यह फैसला कई लोगों को अजीब लगा, क्योंकि आमतौर पर लोग ऑटो चालक से आईटी प्रोफेशनल बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्होंने ठीक इसके उलट रास्ता चुना.
View this post on InstagramAdvertisement
कमाई के साथ मिली मानसिक शांति
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव के बाद उनकी जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला. अब वह अपनी सुविधा और समय के अनुसार काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर महीने करीब 60 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं. इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्हें मानसिक शांति और आत्मसंतोष मिल रहा है, जिसकी कमी उन्हें नौकरी के दौरान महसूस होती थी.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर सराहना
महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इंटरनेट यूजर्स उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे जीवन का एक महत्वपूर्ण संदेश बता रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि केवल पैसा कमाना ही सफलता नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और खुशहाल जीवन भी उतना ही जरूरी है.
लोगों ने दिए अलग-अलग नजरिए
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि हो सकता है महिला ने नौकरी छोड़ने से पहले पर्याप्त बचत कर ली हो. वहीं कई लोगों ने इसे अपने जीवन से जोड़कर देखा और माना कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून सबसे बड़ी संपत्ति बन चुका है. इसके अलावा एक इंदू नाम की यूज़र ने लिखा, 'वाह... बहुत बढ़िया, मुझे तुम पर गर्व है प्यारी बच्ची.'
बताते चलें कि यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि हर व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब अलग हो सकता है. कुछ लोगों के लिए ऊंची सैलरी खुशी देती है, तो कुछ के लिए अपने मन का काम और मानसिक शांति ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है.