जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'तुम जैसे बेवकूफों...नौकरी है क्या मेरी', CJP के संसद मार्च से गायब रहे विजेता दहिया, छात्रों के सवाल पर मिला ये जवाब!

CJP के संसद मार्च के दौरान विजेता दहिया के मेट्रो में दिखने और प्रदर्शन के दौरान गायब रहने को लेकर छात्रों ने घेर लिया. मेट्रो के अंदर ही दनादन सवाल दाग दिए. इसके बाद दहिया ने जो वीडियो जारी कर बोला, उस पर बवाल मच गया है.

'तुम जैसे बेवकूफों...नौकरी है क्या मेरी', CJP के संसद मार्च से गायब रहे विजेता दहिया, छात्रों के सवाल पर मिला ये जवाब!
Image Source-Insta/ @chauhan_saab_7773/ vijetadahiya1
Advertisement

दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के तीन चेहरों में से एक विजेता दहिया को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने छात्रों को बेवकूफ कहा. मेट्रो स्टेशन पर प्रोटेस्ट के बीच छात्रों द्वारा सवाल किए जाने पर उन्हें क्लॉउन (जोकर) कहा गया. इतना ही नहीं दहिया ने बर्गर खाने को लेकर हुए सवाल पर कहा कि हां, मैं खाऊंगा बर्गर, जो करना है कर लो. 

इतना ही नहीं छात्र ने दहिया से पूछा कि वहां छात्र लाठी खा रहे हैं, आपने चलो संसद' की कॉल दे दी, खुद क्यों नहीं गए, यहां घूम रहे हैं. इसके जवाब में उन्होंने CLOWN कह दिया. इतना ही नहीं उन्हें रेस्टोरेंट में कॉफी-बर्गर भी खाते देखा गया. जब इसका विरोध शुरू हुआ तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्गर खाते हुए ही एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी तरफ से सफाई दी. इसमें दहिया ने कहा कि कोई कुछ नहीं करता और बर्गर खाता है तो वह ठीक, और मैं प्रदर्शन करते हुए बर्गर खा लूं तो खराब, ये कैसे हो सकता है! उन्होंने आगे कहा कि "तुम जैसे बेवकूफों... मुझे नहीं फंसना इसमें... नौकरी है क्या प्रोटेस्टर होना?"

'आग लगाकर दूर से हाथ सेंक रहे विजेता दहिया?'

Advertisement

आपको बता दें कि विजेता दहिया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. उनके अलावा दो बड़े चेहरों की बात करें तो फाउंडर अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास हैं. सीजेपी नीट (NEET) मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से धरना दे रही है. 

इसी सिलसिले में सोमवार 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन सीजेपी ने 'संसद मार्च' का आह्वान किया था. इस अपील पर अच्छी-खासी भीड़ जुटी, लेकिन प्रदर्शन कनॉट प्लेस के पास हिंसक हुआ. प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी और तोड़फोड़-लूट की खबरे सामने आईं. वहीं प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर बर्बर लाठी चार्ज और मारपीट की शिकायत करते रहे. आपको बता दें कि मार्च के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. जवाब में पुलिस ने भी लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले दागे. इसमें 118 पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को भी चोटें आईं, वहीं कई प्रदर्शनाकियों के भी घायल होने की खबर आई, जिससे मिलने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे.

विजेता दहिया ने प्रदर्शनकारियों को कहा बेवकूफ!

Advertisement

इसी हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर विजेता दहिया का एक वीडियो वायरल हुआ., इसमें देखा जा सकता है कि उन्हें दो लड़के पूछ रहे हैं कि आप मार्च में शामिल क्यों नहीं हुए? वीडियो में दहिया साफ तौर पर सवालों को इग्नोर करते दिखे. इस दौरान वो सवालों से असहज भी हुए और उनकी छात्रों के साथ नोंकझोंक भी हुई. इस दौरान दहिया से प्रेमानंद महाराज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी सवाल हुआ, जिसको वो जवाब नहीं दे पाए.

प्रेमानंद महाराज को लेकर भी छात्र ने कर दिया दहिया से सवाल!

आगो आपको बताएं कि विजेता दहिया ने अपनी सफाई में यह बताने के बजाय कि वह हजारों लोगों को पुलिस के सामने खड़ा करके और उग्र परिस्थिति पैदा करके खुद दूर सुरक्षित बैठकर बर्गर का आनंद क्यों ले रहे थे, उन्होंने सवाल पूछने वालों को ही बेवकूफ बता दिया. उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें प्रदर्शन करने की नौकरी पर नहीं रखा है और न ही इस काम के लिए उन्हें चुना गया है. ध्यान रहे कि विजेता दहिया से सवाल-जवाब करने वाले दोनों लड़के मार्च में खुद शामिल होकर लौटे थे.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें