जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘नारी शक्ति’ कार्यक्रम में छात्रा को मंत्री के सामने आने से रोका, वजह स्लीवलेस सूट! Video वायरल

छात्रा का कहना है कि उसे मंत्री मनसुख मांडविया को सम्मानित करने के लिए चुना गया था, लेकिन एक महिला अधिकारी ने ही उसके कपड़ों पर कमेंट करते हुए उसे मंत्री के सामने जाने से रोक दिया.

‘नारी शक्ति’ कार्यक्रम में छात्रा को मंत्री के सामने आने से रोका, वजह स्लीवलेस सूट! Video वायरल
Image Source- Instagram/saarahxsharma
Advertisement

Viral Video DU Student: दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मिनिस्ट्री  ऑफ यूथ अफेयर्स का एक इवेंट चर्चा में बना हुआ है. इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल हुए थे और कार्यक्रम ‘नारी शक्ति’ के सम्मान पर आधारित था, लेकिन इसी कार्यक्रम में नारी के अपमान का आरोप लगा. 

इवेंट अटेंड करने आई श्रीराम कॉलेज की छात्रा सारा शर्मा ने आयोजकों और अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया. छात्रा का कहना है कि उसे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ स्टेज शेयर करने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसने ‘स्लीवलेस सूट’ पहन रखा था. छात्रा ने वीडियो जारी कर कहा, मुझे मंत्री मनसुख मांडविया के सामने स्टेज पर जाने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उनके कपड़े अधिकारियों को ठीक नहीं लगे. 

छात्रा सारा शर्मा ने क्या आरोप लगाए? 

सारा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आने वाले सभी छात्रों को ट्रेडिशनल ड्रेस में आने को कहा गया था. मैंने नीले दुपट्टे के साथ सफेद सूट पहना था. लेकिन एक महिला अधिकारी को ये ठीक नहीं लगा. 

छात्रा ने कहा, मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई क्योंकि मंत्रालय के अधिकारियों ने सबके सामने मेरे कपड़ों पर कॉमेंट किया. मैं अकेली नहीं थी जिसने स्लीवलेस ड्रेस पहना था. लेकिन मुझे रोका गया, क्योंकि मैं मुख्य अतिथि का सम्मान करने मंच पर जा रही थी. हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था. लेकिन उस समय मेरी मेहनत के बजाय मेरे स्लीवलेस सूट ने सबका ध्यान खींच लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saarah Sharma (@saarahxsharma)

Advertisement


छात्रा ने ये भी आरोप लगाए, ‘इवेंट खत्म होने के बाद उनका ग्रुप फोटो ले रहा था, तभी मंत्रालय के अधिकारी वहां आए और कहा इसलिए हमारा देश आगे नहीं बढ़ रहा क्योंकि इस देश की औरतें एक-एक घंटे तक फोटोज खिंचवा रही हैं.’

यह भी पढ़ें- ढोल नगाड़ों पर डांस, बांटी मिठाईयां… बेटी ने लिया तलाक तो पिता ने ऐसे मनाया जश्न, दिया इमोशनल मैसेज, Video वायरल

बहरहाल छात्रा के इन आरोपों पर न तो मंत्रालय और न ही कॉलेज की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर छात्रा का वीडियो और ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें