×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कांग्रेस की ही रैली में लगने लगे 'कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद' के नारे, वीडियो वायरल...आखिर क्यों भड़का Gen-Z का गुस्सा?

Rahul Gandhi के करीबी नेताओं ने आलाकमान को खुश करने के लिए एक मैराथन का आयोजन किया था, जहां कथित तौर पर उन्हें निराशा हाथ लगी. इसी से उनका पारा हाई हो गया और रैली में Congress पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे.

कांग्रेस की ही रैली में लगने लगे 'कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद' के नारे, वीडियो वायरल...आखिर क्यों भड़का Gen-Z का गुस्सा?
Image Source: Viral Video Screengrab
Advertisement

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 56 साल के हो गए हैं. बीते दिनों उन्होंने अपना 56वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं ने ना सिर्फ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाया. इस दौरान कांग्रेस की एक रैली में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ही नारे लगने लगे.

कांग्रेस की रैली में ही लगे कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे (वीडियो नीचे दिए लिंक पर देखें)

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जहां कांग्रेस की ही रैली में कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे जमकर लगे. इन नारों को सुनकर कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए. कांग्रेस ने एक ओर जहां इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और इसे प्रायोजित करार दिया, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस के प्रति लोगों में गुस्सा करार दिया. कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे ये "युवा " ग्वालियर में कांग्रेस की ही रैली में आये थे जो बाद में कांग्रेस पार्टी "मुरादाबाद "के ही नारे लगाने लगे. इन लोगों का कहना था कि इन्हें कथित तौर पर झूठ बोलकर रैली में लाया गया. इतना ही नहीं कहा जा रहा कि इन्हें संभवत: सर्टिफिकेट देने का वादा किया पर पर मिला नहीं, उपर से भूखे-प्यासे रखा, जिस कारण युवाओं का गुस्सा भड़क गया.

Advertisement

कांग्रेस ने जेन-जी को बनाया बेवकूफ!

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की रैली में उस समय बवाल मच गया जब कांग्रेस द्वारा युवाओं के साथ वादाखिलाफी की गई. Gen Z को कथित तौर पर मैराथन में भाग लेने के लिए बुलाया गया था, जहां उन्हें पुरस्कार और सर्टिफिकेट देने का वादा किया गया, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. जिसके बाद कांग्रेस की रैली में कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे.

कांग्रेस ने किया था मैराथन का आयोजन

सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर में ये अजीब घटना हुई जिसमें कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से कुछ युवाओं को मैराथन के लिए बुलाया गया और सर्टिफिकेट और प्रतिभागियों को पुरस्कार देने का वादा किया था, लेकिन वादाखिलाफी की गई, जिस पर युवाओं का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और हंगामा मच गया. इस दौरान लोगों ने राहुल गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और अन्य पार्टी के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘परशुराम’ के अवतार में राहुल गांधी, एक हाथ में फरसा तो दूसरे में संविधान, कांग्रेस को क्यों आई ‘ब्राह्मणों’ की याद?

ये भी पढ़ें:‘मोदी ने मरवा दिया…’ कांग्रेस की मीटिंग में राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा? कर दिया बड़ा ऐलान

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल का जन्मदिन

Advertisement

यह भी पढ़ें

ऐसे में उत्साहित कार्यकर्ता राहुल का बर्थडे सेलिब्रेट करें और खबर ना बने ऐसा हो नहीं सकता. ऐसा ही एक मामला पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सामने आया जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में पूजते हुए मां गंगा की बीच धारा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका भव्य दुग्धाभिषेक किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
N
Nagesh Reddy
3 weeks ago

Ya Allaha ye kya hogaya in khangreseeon ka ho gaya khadar khalla

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें